फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Arvind of Meerut defeats Himanshu of Gorakhpur.

Gorakhpur News: मेरठ के अरविंद ने गोरखपुर के हिमांशु को दी पटखनी

Thu, 03 Oct 2024 06:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Arvind of Meerut defeats Himanshu of Gorakhpur.
गोरखपुर। रीजनल स्टेडियम में चल रही माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर के अभिषेक यादव ने गोरखपुर मंडल के कृष्ण यादव को आसमान दिखाया। 92 किग्रा में मेरठ के अरविंद ने गोरखपुर के हिमांशु यादव को पटखनी दी।
विज्ञापन

61 किलोभार वर्ग में वाराणसी के सुंदरम यादव ने सहारनपुर के शंकर कुमार को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 70 किग्रा में सहारनपुर के हिमांशु यादव ने अलीगढ़ के यशपाल सिंह को पटखनी देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 74 किग्रा भार वर्ग में वाराणसी के नीतीश कुमार यादव ने शिवम, 86 किग्रा में मेरठ के अक्षय कुमार ने लखनऊ के विशाल कुमार को, 97 किग्रा में लखनऊ के अर्जुन अवस्थी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 125 किलो भार वर्ग में वाराणसी के ऋषभ सिंह ने प्रयागराज के अमन शर्मा को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंत में बतौर मुख्य अतिथि आरएसओ आले हैदर ने कहा कि कुश्ती ऐसा खेल है, जिसमें खिलाड़ी गिरता है, उतनी ही जल्दी से उठता भी है। जीवन में कभी हताश व निराश नहीं होना चाहिए। खिलाड़ियों को मेहनत करने की जरूरत है। इस दौरान जिला कुश्ती संघ के सचिव माया शंकर शुक्ला, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुभाष राय, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह, माधव शरण चौरसिया, दीनदयाल गुरु, मंडलीय सचिव डाॅ. अरुणेंद्र राय, तौहीद हसन खान, हरे राम यादव, सुशील त्रिपाठी, डाॅ. चंदन सिंह और सत्य प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed