फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Another illegal hospital sealed, alleged doctor, his son and Asha arrested

Gorakhpur News: एक और अवैध हॉस्पिटल सील, कथित डॉक्टर, उसका बेटा और आशा गिरफ्तार

Sat, 03 May 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Another illegal hospital sealed, alleged doctor, his son and Asha arrested
बांसगांव में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत का मामला, उनवल के पास श्री हरि मेडिकल सेंटर सील
विज्ञापन

बांसगांव थाने में स्वास्थ्य विभाग ने दर्ज कराया दोनों अवैध हॉस्पिटल के खिलाफ केस

संचालिका सन्नो राय और उसके पति की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
गोरखपुर। स्वास्थ्य विभाग ने श्री गोविंद हॉस्पिटल पर कार्रवाई के बाद शुक्रवार को खजनी इलाके के उनवल स्थित अवैध श्री हरि मेडिकल सेंटर को भी सील कर दिया। यहां पर कथित डॉक्टर पन्ने लाल दास मरीजों का ऑपरेशन करने जाता था। वहीं लापरवाही से ऑपरेशन कर प्रसूता की मौत के मामले में तीन आरोपियों गगहा जगरनाथपुर निवासी कथित डॉक्टर पन्ने लाल दास, उसके बेटा नीरज और गोहली बसंत की गंगोत्री देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया।
पुलिस के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अवैध हॉस्पिटल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके अलावा प्रसूता के पति की तहरीर पर पहले ही गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया जा चुका है। पुलिस अब श्री हरि मेडिकल सेंटर की संचालिका सन्नो राय और उसके पति की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़ गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बांसगांव गोहली बसंत निवासी रेनू (28) को प्रसव पीड़ा होने पर पति दिनेश कुमार स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे। बांसगांव स्वास्थ्य केंद्र से रेफर करने पर आशा कार्यकर्ता गंगोत्री जिला अस्पताल न ले जाकर बिना पंजीकृत नर्सिंग होम लेकर चली गई। जहां पर कथित डॉक्टर पन्नेलाल ने बेटे नीरज की मौजूदगी में ऑपरेशन कर दिया और बेटा पैदा हुआ। ऑपरेशन से बच्चे के जन्म देने के बाद ही प्रसूता की तबीयत बिगड़ने पर आरोपी कार से पैडलेगंज स्थित एक अस्पताल पर लाए, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
इमरजेंसी पर बुलाया जाता था कथित डॉक्टर
उनवल के पास श्री हरि मेडिकल सेंटर पर संचालिका सन्नो राय इमरजेंसी में कथित डॉक्टर पन्नेलाल को ऑपरेशन के लिए बुलाती थी। वहां पर मरीजों को देखकर वह दवाएं भी लिखता था। साथ वहां पर शहर के बड़े डॉक्टरों के नामों का इस्तेमाल कर ओपीडी चलाई जा रही थी। यहां से गंभीर मरीजों को प्रसव के लिए बांसगांव स्थित श्री गोविंद हॉस्पिटल में भिजवाया जाता था। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी थी। शुक्रवार को बांसगांव सीओ दरवेश कुमार, खजनी सीओ उदय प्रताप सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव के अधीक्षक डॉक्टर कृष्ण मोहन अग्रवाल की संयुक्त टीम ने पहुंचकर हॉस्पिटल को सील किया।

-----------
तारामंडल के चर्चित हॉस्पिटल में ओटी टेक्नीशियन था पन्नेलाल
पुलिस की जांच में सामने आया कि तारामंडल स्थित एक चर्चित हॉस्पिटल में पन्नेलाल ओटी टेक्नीशियन का काम करता था। मेडिकल के क्षेत्र में कमाई देखकर उसने खुद का भी एक हॉस्पिटल बांसगांव में खोल लिया। अपने हॉस्पिटल में शहर के करीब 10 बड़े डॉक्टरों का नाम भी इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed