फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Another case registered against head cashier Kaleem, absconding with brother

Gorakhpur News: हेड कैशियर कलीम पर एक और केस दर्ज, भाई के साथ फरार

Sat, 21 Dec 2024 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Another case registered against head cashier Kaleem, absconding with brother
उरुवा बाजार (गोरखपुर)। यूको बैंक के हेड कैशियर मोहम्मद कलीम पर शुक्रवार को एक और केस रुपये हड़पने का दर्ज किया गया। मीरपुर के दयानंद ने तहरीर देकर 3.48 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कैशियर पर अब तक कुल चार केस दर्ज किए जा चुके हैं। जालसाजी में उसका भाई बैंक का स्वीपर शमीम भी लिप्त पाया गया है। केस दर्ज होने के बाद से ही दोनाें भाई फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

मीरपुर के दयानंद ने तहरीर में लिखा है कि अपने दो खातों में 3.48 लाख रुपया जमा करने के लिए कैशियर मोहम्मद कलीम को दिया था। झूठ बोलकर उसने रुपये अपने पास रख लिए। पासबुक भी मशीन खराब बताकर बाद में देने के लिए कहा। इसके बाद कई दिनों तक दौड़ाता रहा। इधर, पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापा मार रही है।
विज्ञापन

इनके रुपये भी कैशियर ने हड़प लिए
बेलघाट के शाहपुर निवासी अलीमुद्दीन और उनकी पत्नी के संयुक्त खाते से 1.80 लाख, कुरावल निवासी रामाशंकर के खाते से 3.50 लाख, शाहपुर की अफसाना के खाते से तीन लाख रुपए हड़पने का आरोप कैशियर मोहम्मद कलीम पर लगा है। जबकि बैंक में अब तक 18 शिकायतें कैशियर के खिलाफ आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में रह रहे बुजुर्ग और महिलाएं
बेलघाट थाने की पुलिस कैशियर और उसके भाई की तलाश में उसके निवास स्थान और अन्य संभावित ठिकानों पर छापा मार रही हैं। शुक्रवार को भी बेलघाट पुलिस उसके घर पुलिस गई थी। दोनों भाई नहीं मिले। आरोपी के बुजुर्ग पिता और महिलाएं मौजूद थीं। दोनों भाई कहां गए, इस बात की जानकारी देने से परिवार ने इनकार कर दिया। बेलघाट पुलिस का कहना है कि टीम बनाकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed