{"_id":"690911955e33419055014d52","slug":"gorakhpur-news-another-accused-arrested-for-attempted-robbery-and-cattle-smuggling-in-nandanagar-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1123605-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नंदानगर में डकैती और पशु तस्करी के प्रयास का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नंदानगर में डकैती और पशु तस्करी के प्रयास का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए जवाहिर का है साथी
गोरखपुर। नंदानगर में 26 अक्तूबर की भोर में हुई डकैती के प्रयास और पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को एम्स थाना पुलिस ने आखिरकार सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान पिपराइच के ताज पिपरा निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शिवम हाल ही में मुठभेड़ में पकड़े गए पशु तस्कर जवाहिर यादव के गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
पुलिस ने बताया कि 26 अक्तूबर की सुबह पशु तस्कर जवाहिर अपने नौ साथियों के साथ नंदानगर क्षेत्र में पशु लादने पहुंचा था। जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो गिरोह के सदस्यों ने असलहे लहराते हुए धमकाया और मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही एम्स पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाया और पूरे गिरोह के खिलाफ डकैती के प्रयास व पशु तस्करी का केस दर्ज किया था। इस मामले में कुशीनगर के जटहा भैरोगंज निवासी जवाहिर यादव के साथ-साथ हरसेवकपुर नंबर दो के सतीश यादव, कमलेश यादव, राजवीर यादव उर्फ मटेलू, रामभजन यादव, ताज पिपरा निवासी शिवम यादव और तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि शिवम यादव को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने गिरोह से जुड़े कई अहम सुराग दिए हैं। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।