फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Announcement of agitation till restoration of student union, demonstration held

Gorakhpur News: छात्रसंघ बहाली तक आंदोलन का एलान, किया प्रदर्शन

Mon, 28 Jul 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Announcement of agitation till restoration of student union, demonstration held
गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर जुटे कई संगठनों के छात्रनेता
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर रविवार को भी छात्रनेता जुटे। डीडीयू के छात्रसंघ भवन पर जुटे छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

डीडीयू के पूर्व छात्र नेता अनिल दुबे के संयोजन में करीब सौ से अधिक छात्र जुटे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व पूर्व विधायक शीतल पांडेय ने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय की गरिमा छात्रसंघ से ही है। यदि छात्रसंघ बहाल नहीं होता, तो यह संस्था केवल ईंट-पत्थर की इमारत बनकर रह जाएगी। पूर्व अध्यक्ष राजीव पांडेय ने सवाल उठाया कि क्या छात्र लोकतंत्र का कोई मूल्य नहीं? पूर्व महामंत्री विजय नारायण सिंह ने कहा कि युवा आंदोलन का नेतृत्व करें। वरिष्ठ छात्र नेता पूर्ण रूप से उनका समर्थन करेंगे।
विज्ञापन

छात्र नेता दिव्यांशु पांडेय ने कहा कि छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रसंघ भवन पर अनवरत धरना शुरू किया गया है, यह निरंतर चलता रहेगा। छात्रनेता राहुल राय, राजकपूर राय, गविश दुबे, चंद्रशेखर यादव, अभय सिंह, अमित सिंह, आदर्श द्विवेदी, दीपक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed