फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Angry over her mother's mobile being snatched, a teenager hanged herself and committed suicide.

Gorakhpur News: मां के मोबाइल छीनने से नाराज हो किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 24 Oct 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Angry over her mother's mobile being snatched, a teenager hanged herself and committed suicide.
गगहा क्षेत्र के गरयाकोल गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

गोला। गगहा थाना क्षेत्र के गरयाकोल गांव निवासी राजलक्ष्मी (16) ने मां के मोबाइल छीनने से नाराज होकर फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर परिजन उसे गोला सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
राजलक्ष्मी एक निजी कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। उसके पिता राजू दिल्ली में पेंट-पॉलिश का काम करते हैं, जबकि मां सुधा देवी गांव में बच्चों के साथ रहती हैं। परिजनों ने बताया कि सुबह सुधा देवी अपने छोटे बेटे मोहन और बहन के बेटे के साथ खेत में कोड़ाई कर रही थीं। घर पर राजलक्ष्मी अकेली थी। कुछ देर बाद वह खेत पर आई और मां से पूछा कि खाने में क्या बनेगा। जवाब मिलने के बाद वह वापस घर चली गई। थोड़ी देर बाद जब मौसेरा भाई आशीष पानी पीने के लिए घर गया तो देखा कि राजलक्ष्मी कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी। आशीष के शोर मचाने पर परिवार वाले पहुंचे और उसे नीचे उतारा। उस समय राजलक्ष्मी की सांसें चल रही थीं। सुधा देवी ने तुरंत अपनी बहन को फोन कर जानकारी दी। बहन ने सलाह दी कि उसे बेलघाट लेकर आओ, वहीं इलाज करा देंगे। इसके बाद सुधा, राजलक्ष्मी को स्कूटी से लेकर गोला की तरफ रवाना हुईं, उनके साथ आशीष भी था। रास्ते में हालत बिगड़ने पर वे राजलक्ष्मी गोला सीएचसी पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राजलक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर गोला थाना प्रभारी राहुल शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतका हमारे थाना क्षेत्र में इलाज के लिए लाई गई थी, जबकि वास्तविक घटनास्थल गगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई गगहा पुलिस की ओर से की जाएगी। वहीं मौसेरे भाई आशीष ने बताया कि सुबह मौसी ने राजलक्ष्मी का मोबाइल फोन छीन लिया था, जिससे वह नाराज थी। इसी कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed