{"_id":"670ef9537e24b4df420c9394","slug":"gorakhpur-news-aiims-disciplinary-committee-got-a-chance-of-five-days-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-716938-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स : अनुशासन समिति को पांच दिन का मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स : अनुशासन समिति को पांच दिन का मिला मौका
विज्ञापन
गोरखपुर। बीते 23 सितंबर को एक इंटर्न की जन्मदिन पार्टी में आर्केस्ट्रा पार्टी की नर्तकियों के साथ भोजपुरी गाने पर अश्लील डांस करने के आरोपी जूनियर डॉक्टर और एमबीबीएस छात्रों पर कार्रवाई से पहले अनुशासन समिति को पांच दिन का और मौका दिया गया है। इस दौरान समिति आरोपी डॉक्टरों व छात्रों से बातचीत करेगी। इसके बाद समिति अपनी रिपोर्ट देगी।
बता दें कि बीते आठ अक्तूबर को एम्स के जूनियर डॉक्टरों व एमबीबीएस छात्रों का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे लोग आर्केस्ट्रा की नर्तकियों के साथ अश्लील डांस कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 23 सितंबर को एम्स के नजदीक स्थित एक लॉन में आयोजित जन्मदिन पार्टी का है। यह जन्मदिन एम्स में कार्यरत एक जूनियर डॉक्टर का था। इस पार्टी में साथी जूनियर डॉक्टर, एमबीबीएस तीसरे व चौथे वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं समेत कुछ कर्मचारियों को भी बुलाया गया था। वायरल हुए वीडियो को गंभीरता से लेते हुए कार्यकारी निदेशक ने जांच के लिए कमेटी गठित की थी।
उप निदेशक प्रशासन अरुण कुमार सिंह व सीनियर प्रोफेसर डॉ. शिखा सेठ की अगुवाई वाली इस समिति ने 48 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट कार्यकारी निदेशक को सौंप दी थी। इसके बाद आरोपी बताए गए डॉक्टरों व एमबीबीएस छात्रों पर कार्रवाई की चर्चा होने लगी थी। लेकिन कार्यकारी निदेशक ने कार्रवाई के बजाय अनुशासन की मात्रा तय करने के लिए एक और कमेटी का गठन कर दिया। इस कमेटी को अपनी रिपोर्ट मंगलवार को कार्यकारी निदेशक को देनी थी, लेकिन अब इसे पांच दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।
विज्ञापन
एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. अरूप मोहंती ने बताया कि कमेटी अगले पांच दिन में इस मामले के आरोपियों को बुलाकर पूछताछ करेगी। इसके बाद नए सिरे से रिपोर्ट तैयार होगी। फिर पूरी रिपोर्ट को कार्यकारी निदेशक के पास भेजा जाएगा। फिर उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
-- -- -- -- -- -