फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Worker's skeleton found in warehouse debris; uproar ensues.

Gorakhpur News: गोदाम के मलबे में मिला मजदूर का कंकाल, हंगामा

Wed, 30 Sep 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Worker's skeleton found in warehouse debris; uproar ensues.
गोरखपुर। तिवारीपुर के मोहनलालपुर में तारपीन तेल के गोदाम में आग बुझने के बाद मजदूर का कंकाल मिलने पर परिजन ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया। सोमवार को आग बुझने के बाद अगर अंदर की पूरी तलाशी होती तो शायद मंगलवार को मलबे से कंकाल मिलने तक इंतजार नहीं करना पड़ता। आग के बाद से लापता 27 वर्षीय मजदूर भोला उर्फ रामबदन की तलाश में पहुंचे परिवार के सामने मंगलवार शाम गोदाम के मलबे में जला हुआ कंकाल मिला। परिजन ने इसे भोला का शव बताया लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। डीएनए जांच के बाद ही पहचान स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

भोला महराजगंज के सिंदुरिया क्षेत्र के मुजहना बुजुर्ग का रहने वाला था और मोहनलालपुर स्थित श्रीकृष्ण बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करता था। सोमवार अपराह्न तीन बजे दुकान के पीछे बने गोदाम में आग लगी थी। गोदाम में तारपीन का तेल, पाइप, टिन, पीओपी, प्लास्टर, हार्डवेयर, तारकोल और पेंट समेत ज्वलनशील सामान रखा था। आग की लपटें तेजी से फैलने पर आसपास के करीब 20 घर खाली कराए गए। चार दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पिता बोले- एक बार चेहरा तो दिखा देते : कंकाल मिलने के बाद रविंद्र बदहवास हो गए। उन्होंने पुलिस से बेटे का चेहरा दिखाने की गुहार लगाई। उनका कहना था कि कम से कम एक बार चेहरा देखकर वह अपने बेटे की पहचान कर लेते। परिजनों के अनुसार पुलिस ने शव को पहले ही कपड़े में पैक कर दिया था। गुहार के बावजूद चेहरा नहीं दिखाया गया और पुलिस सुरक्षा में शव को पिकअप से भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता के साथ गांव से आए तीन-चार युवक भी मौके पर मौजूद थे। परिवार और मोहल्ले के लोगों ने सवाल उठाया कि सोमवार को आग बुझाने के बाद गोदाम की पूरी तलाशी क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed