फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The manager had arrived at the ADM court to pursue a land-related case.

Gorakhpur News: सरदार मजीठिया के मैनेजर को घेरकर पीटा, सात पर प्राथमिकी

Wed, 30 Sep 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
The manager had arrived at the ADM court to pursue a land-related case.
- जमीन संबंधी मुकदमे की पैरवी करने एडीएम कोर्ट पहुंचा था मैनेजर
विज्ञापन

- सुखदेव सिंह मजीठिया की तहरीर पर कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
- एक देवरिया का भी आरोपी शामिल


गोरखपुर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के न्यायालय में चल रहे जमीन संबंधी मुकदमे की पैरवी करने पहुंचे मैनेजर को घेरकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कैंट पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि मैनेजर पर मुकदमे की पैरवी छोड़ने का दबाव बनाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के सरैया निवासी सुखदेव सिंह मजीठिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चाचा स्व. दिलीप सिंह मजीठिया की सदर तहसील क्षेत्र के महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-दो में विभिन्न आराजी में भूमिधरी की जमीन है। इन जमीनों की देखभाल की जिम्मेदारी उनके पास है। जमीन से संबंधित मुकदमे सदर तहसील के विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, 18 सितंबर को पुनर्वास बनाम दिलीप मामले की तारीख अपर जिलाधिकारी सदर, गोरखपुर के न्यायालय में लगी थी। मुकदमे की पैरवी के लिए सुखदेव सिंह ने अपने मैनेजर सरदारनगर के सरैया निवासी अखिलेश चंद यादव को भेजा था। आरोप है कि दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच मैनेजर न्यायालय परिसर में पैरवी के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखदेव सिंह का आरोप है कि इसी दौरान देवरिया के भाटपार रानी निवासी नितीश तिवारी उर्फ सोनू तिवारी वर्तमान पता रानीडीहा, बिहार के गोपालगंज राजापुर टोला बंजरिया निवासी सुशांत चौबे, वर्तमान पता दिव्यनगर, कैंट और राजेंद्र की पत्नी गंगा देवी, सर्वेश की पत्नी सरस्वती देवी, प्रवेश की पत्नी कौशल्या देवी, सनी देवी उर्फ धीरज साहनी समेत चार-पांच अन्य लोगों ने उनके मैनेजर को घेर लिया और मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी और मुकदमे की पैरवी छोड़ने को कहा।


शिकायतकर्ता का कहना है कि जिस मुकदमे और जमीन को लेकर विवाद हुआ, उसमें आरोपी लोगों का कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद उनके मैनेजर को मुकदमे की पैरवी से दूर रहने के लिए धमकाया गया। तहरीर के अनुसार, मैनेजर किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed