फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Boat ride illuminated by 1,111 lamps; pledge to conserve the Ganga resonates during the Maha Aarti.

Gorakhpur News: 1,111 दीपों से रोशन हुआ नौका विहार, महाआरती में गूंजा गंगा संरक्षण का संकल्प

Wed, 30 Sep 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 30 Sep 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Boat ride illuminated by 1,111 lamps; pledge to conserve the Ganga resonates during the Maha Aarti.
गोरखपुर। नौका विहार, तारामंडल में मंगलवार शाम गंगा समग्र, गोरक्ष प्रांत की ओर से महाआरती व दीपोत्सव का आयोजन किया गया। शाम छह बजे महाआरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद 1,111 दीप प्रज्वलित किए गए तो नौका विहार का पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। आयोजन में 1,300 से अधिक श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और आम नागरिक शामिल हुए।
विज्ञापन


गंगा समग्र, गोरक्ष प्रांत के संयोजक राजकिशोर मिश्रा ने कहा कि गंगा भारतीय संस्कृति, आस्था और जीवन परंपरा की आधार धारा हैं। गंगा के प्रति श्रद्धा केवल पूजा तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि जल स्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी समाज को जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि 1,111 दीप जलाने का उद्देश्य लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन


सह संयोजक डॉ. चंद्रभूषण तिवारी ने कहा कि गंगा की स्वच्छता के लिए लोगों को अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा। नदियों और जल स्रोतों में प्लास्टिक व कचरा नहीं डालना चाहिए। डॉ. पवन कुमार पाण्डेय ने कहा कि 1,111 दीप जनजागरण, पर्यावरण चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रतीक हैं। युवा पीढ़ी को जल और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मृदुला मिश्रा के गंगा गीत ने वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। संचालन दिनेश पांडेय और दुर्गा प्रसाद ने किया। संयोजन विनोद माथुर ने किया। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed