फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ayush, who was abducted from Deoria, has been found in Gorakhpur's Padleganj; police are investigating the mat

अपहरण कांड: अगवा आयुष सिंह पैडलेगंज में मिला, खुद रची थी साजिश या अपनों ने किया अगवा;पुलिस जांच में जुटी

Tue, 29 Sep 2026 11:17 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Rohit Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 11:17 AM IST
सार

महुआडीह थानाक्षेत्र के बलटिकरा चौराहा से सोमवार शाम अगवा किए गए आयुष सिंह को अपहरणकर्ताओं ने मंगलवार सुबह 4:30 बजे गोरखपुर के पैडलेगंज में छोड़ दिया। आयुष ने ऑटो चालक के मोबाइल से जीजा और परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस को बताया।

विज्ञापन
Ayush, who was abducted from Deoria, has been found in Gorakhpur's Padleganj; police are investigating the mat
इसी काली चार पहिया गाड़ी से अपहरण किए जाने की चर्चा थी. अपृहत युवक आयुष सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महुआडीह थानाक्षेत्र के बलटिकरा चौराहा से सोमवार की शाम को दिनदहाड़े आयुष सिंह को अपहरणकर्ताओं ने मंगलवार की सुबह साढ़े चार बजे के करीब गोरखपुर के पैडलेगंज में छोड़ दिया। ऑटो में बैठने के बाद आयुष ने ऑटो चालक के मोबाइल फोन से अपने जीजा और घर वालों को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन

आयुष का फोन आने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजन पुलिस को इस बात की सूचना दिए। कुसुम्मही जंगल में ऑटो से आ रहे आयुष को अपने साथ लेकर महुआडीह चौकी पर पहुंचे। एसओजी सहित पुलिस आयुष से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आयुष के अपहरण की साजिश एक समय उसके साथ रहने और उसके रुपयों पर मौज करने वाले अपनों ने ही रची है। आयुष के करीबियों ने ही रूपये की लालच में अपहरण किया। लेकिन, पुलिस ने परिजनों को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की तो अपहरणकर्ताओं ने आयुष को अपने चंगुल से मुक्त कर दिया।
विज्ञापन

आयुष की पिछली गतिविधियों को देखकर इस सवाल को भी बल मिल रहा है कि हो सकता है कि आयुष ने ही स्वयं अपने अपहरण की साजिश रची हो। गलत तरीकों से बेशुमार अर्जित किया गया धन अब आयुष के गले की फांस बन गया है। बहरहाल देखना होगा कि इस सनसनीखेज अपहरण के पीछे के कहानी का पुलिस किस तरह खुलासा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed