फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: After GIS, 12 thousand new properties have been identified, property tax will have to be paid

गोरखपुर नगर निगम: GIS के बाद 12 हजार नई संपत्तियां चिह्नित, देना होगा संपत्ति कर- 40 हजार को दिया गया नोटिस

Sun, 13 Apr 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Apr 2025 01:22 AM IST
सार

नई संपत्तियों के निर्धारण के बाद निगम के की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद से काफी संख्या में लोग निगम पहुंच रहे हैं। लेकिन संपत्ति कर जमा करने के पहले ऐसे सभी कर दाताओं को निगम में पहले कर निर्धारण संबंधी शुल्क जमा करना होगा। यह संपत्ति कर शुल्क नामांकन व बैनामा के आधार पर निर्धारित होता है।

विज्ञापन
Gorakhpur News: After GIS, 12 thousand new properties have been identified, property tax will have to be paid
नगर निगम भवन - फोटो : स्त्रोत- एक्स

विस्तार

जीआईएस सर्वे के बाद लोगों का संपत्ति कर पहले से बढ़ गया है। लेकिन, 68 वार्डों में हुए सर्वे के बाद 12,189 नई संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। इन्हें भी वित्तीय वर्ष 2023-24 से संपत्ति कर जमा करना होगा। निगम ने चिह्नित संपत्ति मालिकों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इसके पहले इन संपत्तियों पर कर निर्धारण के लिए मूल्यांकन शुल्क जमा कराना होगा। कर का यह निर्धारण नामांकन, बैनामा के आधार पर निर्धारित होता है। 68 वार्डों में जीआईएस सर्वे के बाद संपत्ति कर में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है। इस बढ़ोतरी के खिलाफ लोगों ने नगर निगम में आपत्ति भी दाखिल की।
विज्ञापन


नई संपत्तियों के निर्धारण के बाद निगम के की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद से काफी संख्या में लोग निगम पहुंच रहे हैं। लेकिन संपत्ति कर जमा करने के पहले ऐसे सभी कर दाताओं को निगम में पहले कर निर्धारण संबंधी शुल्क जमा करना होगा। यह संपत्ति कर शुल्क नामांकन व बैनामा के आधार पर निर्धारित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि जीआईएस सर्वे के बाद शहर में 12189 नई संपत्तियां चिह्नित की गईं हैं। इसके अलावा 40 हजार मकान ऐसे हैं, जिनके संपत्ति कर में रिवीजन हुआ है। सभी को संपत्ति कर जमा करने संबंधी नोटिस दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed