{"_id":"67f81db4e41ac900c003723a","slug":"gorakhpur-news-accused-woman-arrested-for-cheating-in-the-name-of-getting-job-in-aiims-jailed-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-897894-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार, जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार, जेल
Fri, 11 Apr 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
पूर्व में भी एक महिला ने जेल गई महिला के विरुद्ध दर्ज कराया था केस
पिपराइच। एम्स में नौकरी दिलाने के नाम लाखों रुपये ऐंठने वाली जालसाज महिला को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भिजवा दिया गया। उसने कई महिलाओं को बेटे या फिर पति की नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठे थे। इसी मामले को लेकर पूर्व में झंगहा थाने में सात लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था।
तहरीर में उसने लिखा कि झंगहा थाना क्षेत्र के पंचदेवरी गांव निवासी कोमल शर्मा महिलाओं को अपनी बात में फंसाती थी। बेरोजगार युवकों व परिवार के सदस्यों को एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठ ठगी करती और फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा देती थी। क्षेत्र के लालगंज की रहने वाली रंभा देवी ने भी आरोपी कोमल शर्मा के विरुद्ध एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.45 लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
क्षेत्रीय चौकी प्रभारी विनय सिंह ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।