फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Accused of raping on the pretext of marriage arrested

Gorakhpur News: प्रेमी के बहकावे में पत्नी ने पति-बच्चों को छोड़ा, दुष्कर्म कर शादी से किया इंकार- गिरफ्तार

Mon, 30 Sep 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 30 Sep 2024 03:40 AM IST
सार

पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी सहजनवां क्षेत्र के एक युवक से जुलाई 2021 में हुई थी। उसका डेढ़ साल का एक बेटा है। पति के मारने-पीटने की वजह से वह मायके में रहने लगी। इसी दौरान दूर के रिश्तेदार गुलरिहा क्षेत्र निवासी अमित सिंह से उसका प्रेम संबंध हो गया। आरोप है कि अमित शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब शादी से इंकार करने लगा।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Accused of raping on the pretext of marriage arrested
दुष्कर्म( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला ने प्रेमी के बहकावे में आकर पति-बच्चों को छोड़ दिया। प्रेमी ने शारीरिक शोषण करने के बाद शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी का केस दर्ज करते हुए रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी सहजनवां क्षेत्र के एक युवक से जुलाई 2021 में हुई थी। उसका डेढ़ साल का एक बेटा है। पति के मारने-पीटने की वजह से वह मायके में रहने लगी। इसी दौरान दूर के रिश्तेदार गुलरिहा क्षेत्र निवासी अमित सिंह से उसका प्रेम संबंध हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि अमित शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। उससे कहा-पति व बच्चे को छोड़ दो तो शादी कर लूंगा। महिला पति व बच्चे को छोड़कर शनिवार को प्रेमी के घर गई तो आरोपी ने गाली व धमकी देकर पीड़िता को भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने गाली-गलौज, धमकी व शारीरिक शोषण का केस दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed