फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Accused arrested for fraud of Rs 8 lakh in the name of getting contract

Gorakhpur News: ठेका दिलाने के नाम पर आठ लाख की जालसाजी का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Accused arrested for fraud of Rs 8 lakh in the name of getting contract
पीड़ित को सीएम के साथ का फोटो दिखाते हुए लिया था झांसे में, पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवाया
विज्ञापन

गोरखपुर। सीएम का करीबी बताकर आठ की जालसाजी के आरोपी को गोरखनाथ पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भी भिजवा दिया। आरोपी ने सीएम के साथ का फोटो और गोरखनाथ मंदिर का एक आईकार्ड दिखाकर पीड़ित को ठेका दिलाने के लिए विश्वास में लिया था।
पुलिस को दी तहरीर में कैंट थाने के बेतियाहाता निवासी विभु वेद व्यास मिश्रा ने बताया कि वह ठेकेदारी का कार्य करते हैं। उनकी मुलाकात गोरखनाथ थाना क्षेत्र के आदित्य नगर नथमलपुर में रहने वाले महाराजगंज जिले के घुसवाकला निवासी अजीत नाथ मिश्रा से हुई। उसने खुद को सीएम का करीबी बताया। प्रमाण के रूप में उनके साथ का फोटो दिखाया। यही नहीं मंदिर का एक कार्ड दिखाते हुए विश्वास में लिया। इसके बाद ठेके पर कार्य दिलाने के की बात कही।
विज्ञापन

आरोपी अजीत नाथ मिश्रा ने अपने फर्म पर सिंचाई विभाग का कार्य के लिए आठ लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी भी ले लिए। विभु वेद व्यास मिश्रा ने अपने मित्र शिवम शुक्ला के खाते से 15 मार्च 2024 को अजित नाथ मिश्र के खाते में रुपये भिजवाए। कई माह का समय बीत जाने के बाद अजीत नाथ मिश्र से कार्य के लिए कहा तो वह हीलाहवाली करने लगे। 16 अप्रैल को एक मुलाकात के दौरान जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed