फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Accountability will be fixed on delay in construction of Godhoiya drain.

Gorakhpur News: गोड़धोइया नाला के निर्माण में देरी पर तय होगी जवाबदेही

Tue, 11 Feb 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Accountability will be fixed on delay in construction of Godhoiya drain.
कमिश्नर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों के साथ कार्य की प्रगति की समीक्षा की
विज्ञापन

गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कहा कि गोड़धोइया नाला के निर्माण कार्य को समय से गुणवत्तापूर्ण कराएं। काम में तेजी के लिए मैन पॉवर बढ़ाए जाएं। अतिक्रमण हटाते समय जनमानस की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध जवाबदेही तय की जाएगी।

कमिश्नर सोमवार को आयुक्त सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों के साथ गोड़धोइया नाला प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। कमिश्नर ने कार्यदायी संस्था जल निगम के अधिकारियों से अब तक की प्रगति के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि नाले की दीवार का कार्य पूर्ण हो चुका है। बशारतपुर में राजस्व विभाग व जल निगम की टीम की ओर से मकानों का निरीक्षण करके सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसपर कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को समन्वय बनाकर स्थानीय लोगों के साथ आने वाली बाधाओं को यथाशीघ्र निस्तारण करते हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि कार्य में देरी होने पर जवाबदेही तय करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पुरुषोत्तम दास गुप्ता, उपजिलाधिकारी (सदर) मृणाली अविनाश जोशी समेत संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed