फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: ABVP takes out torchlight rally, demands action against education mafia

Gorakhpur News: अभाविप ने मशाल यात्रा निकाली, शिक्षा माफिया पर कार्रवाई की मांग

Sat, 06 Sep 2025 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: ABVP takes out torchlight rally, demands action against education mafia
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरक्ष प्रांत की गोरखपुर महानगर इकाई द्वारा शुक्रवार को मशाल यात्
बाराबंकी के एसआरएमयू में अभाविप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शिक्षा माफिया पर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं पर बाराबंकी के एसआरएम यूनिवर्सिटी में लाठीचार्ज के मामले में कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार शाम अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रांत कार्यालय से गोलघर तक मशाल यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में शिक्षा माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।


अभाविप प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा कि एसआरएमयू प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से छात्रों पर हमला कराया गया, जो लोकतंत्र में अस्वीकार्य है। शिक्षा को धंधा बनाने वाले संस्थानों को बंद किया जाए। इस घटना के जिम्मेदारों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। बिना अनुमति विधि पाठ्यक्रम संचालन की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। शुल्क के नाम पर वसूली की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। ऐसा नहीं होने पर अभाविप प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर महानगर मंत्री अभिषेक मौर्या, ऋषभ सिंह, सौम्या गुप्ता, संपदा द्विवेदी, ओंकार मिश्र, अर्पित कसौधन, आलोक गुप्ता, दिव्यांश, हर्षित मालवीय, शुभम गोविंद राव, प्रशांत त्रिपाठी, आर्यन, आयुष्मान व आराध्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed