फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A young man who went to see the fair in his sister's village was beaten up by the elders, died

Gorakhpur News: बहन के गांव में मेला देखने गए युवक को मनबढ़ों ने पीटा, मौत

Mon, 14 Oct 2024 05:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A young man who went to see the fair in his sister's village was beaten up by the elders, died
ब्रह्मपुर (गोरखपुर)। झंगहा इलाके के नौवावारी पलिपा के तिवारी जोत टोला में शुक्रवार रात बहन के गांव दुर्गा पूजा का मेला देखने गए युवक की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। गंभीरावस्था में उसे बहन के घर के पास छोड़कर फरार हो गए। उसे इलाज के लिए पीएचसी ब्रह्मपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के अहिरौली इलाके के ग्राम पिपरही निवासी (26) अरविंद कुमार पुत्र पारस हरिजन शुक्रवार रात बाइक से अपनी बहन के गांव झंगहा इलाके के नौवावारी पलिपा के टोला तिवारी जोत गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके साथ एक लड़की भी थी। गांव के विद्युत उपकेंद्र में लगे दुर्गा पंडाल के पास वह पहुंचा था। इस बीच कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। मारपीट में उसको गंभीर चोट आ गई। इस दौरान वह अपने बहनोई मोहन का नाम ले रहा था। इधर, जानकारी पर बहन के ससुर रामाज्ञा ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को देकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर लेकर गए। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के पिता पारस की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed