फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A young man sleeping on the roof died due to electric shock

Gorakhpur News: छत पर सो रहे युवक की करंट से मौत

Mon, 26 May 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A young man sleeping on the roof died due to electric shock
खोराबार इलाके की घटना, किराए के घर में रहता था विशाल
विज्ञापन

गोरखपुर। खोराबार इलाके में शनिवार की देर रात छत पर सो रहा युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। एम्स में इलाज के दौरान भोर में चार बजे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर भरवां निवासी विशाल साहनी (23) के रूप में हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, विशाल साहनी अपने छोटे भाई अनूप के साथ खोराबार इलाके में जंगल सिकरी बाइपास पर किराए का कमरा लेकर रहता था। वह भूजा बेचकर भरण-पोषण करता था। शनिवार की रात वह किराए के कमरे की छत पर सोने चला गया। इसी दौरान से छत के बगल से गए बिजली के तार की संपर्क में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। छोटे भाई अनूप और स्थानीय लोगों ने उसे एम्स में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विशाल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। सबसे छोटा भाई माता-पिता के साथ घर पर रहता है।
विज्ञापन

खोराबार थाना के दरोगा रामबहादुर यादव ने बताया कि रविवार की भोर में करीब चार बजे युवक के मौत की सूचना मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर विधिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed