फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A young man died after falling from a moving auto

Gorakhpur News: चलती ऑटो से गिरने से हुई थी युवक की मौत

Wed, 02 Jul 2025 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A young man died after falling from a moving auto
गोरखपुर। रेलवे बस स्टेशन पर दोस्त को छोड़ने आए युवक की मौत ने पिपराइच पुलिस को उलझन में डाल दिया था। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों की गवाही से घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ गई है। इसमें पता चला कि युवक की मौत चलती ऑटो से गिरने की वजह से हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महराजगंज के परसा गिदही गांव निवासी अजय मोदनवाल (29) शनिवार रात अपने दोस्त सुनील यादव और भोला के साथ गोरखपुर आया था। भोला को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद अजय और सुनील ऑटो से महराजगंज की ओर लौट रहे थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि मेडिकल काॅलेज रोड स्थित शारदा क्लीनिक के पास ऑटो में बैठा अजय नीचे गिर पड़ा। नशे की हालत में उसका संतुलन बिगड़ा और सिर के बल गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर शारदा क्लीनिक के संचालक इमरान शाह बाहर आए और स्थानीय लोगों की मदद से अजय को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि अजय स्वयं चलती ऑटो से गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कोई मारपीट या झगड़ा नहीं हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed