फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A speeding trailer collided with two bikes, killing one youth and injuring another.

Gorakhpur News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक युवक की मौत- दूसरा घायल

Tue, 07 Oct 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 Oct 2025 01:57 AM IST
सार

सोमवार रात आठ बजे एक ट्रेलर तेज रफ्तार से बड़हलगंज की तरफ जा रही थी। अभी वह नुआंव गांव के पास पहुंची ही थी कि दो अलग अलग बाइक पर सवार गोला थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी भरत पासवान व बड़हलगंज के मऊआ निवासी रामनगीना यादव ट्रेलर चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Gorakhpur News: A speeding trailer collided with two bikes, killing one youth and injuring another.
मृतक भरत पासवान( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना क्षेत्र के नुआंव गांव के पास रामजानकी मार्ग पर सोमवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी गोला पहुंचाया। जहां रास्ते में ही एक युवक की मौत हो गई तो दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात आठ बजे एक ट्रेलर तेज रफ्तार से बड़हलगंज की तरफ जा रही थी। अभी वह नुआंव गांव के पास पहुंची ही थी कि दो अलग अलग बाइक पर सवार गोला थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी भरत पासवान व बड़हलगंज के मऊआ निवासी रामनगीना यादव ट्रेलर चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जिन्हें ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही भारत पासवान की मौत हो गई। दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। मृतक सात भाइयों में तीसरे नंबर का था। अभी दो साल पहले ही शादी हुई थी, एक बेटा भी है। वहीं पत्नी पूजा व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed