फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 85 smart meters damaged due to lightning

Gorakhpur News: आकाशीय बिजली की आवाज से खराब हुए 85 स्मार्ट मीटर

Fri, 11 Apr 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 11 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 85 smart meters damaged due to lightning
मोहद्दीपुर, राप्तीनगर, शाहपुर बिजली घर से जुड़े इलाके में मीटर के रिले में आई समस्या, करीब 10 घंटे गुल रही घरों की बिजली
विज्ञापन


गोरखपुर। झमाझम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली कड़कने से बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 85 स्मार्ट बिजली मीटर का रिले में समस्या आ गई। इससे घरों की बिजली गुल हो गई। अचानक बिजली जाने से उपभाेेक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पानी का संकट खड़ा होने से घरेलू काम प्रभावित रहे। देर रात 10 बजे तक बिजली बहाल करने में कार्यदायी संस्था के कर्मचारी जुटे रहे।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे शहर के बिजली कड़कने से विभिन्न क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। परेशान उपभोक्ताओं ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। तकनीकी टीम स्मार्ट मीटर की तकनीकी खामी दूर करने में पूरे दिन जुटी रही। देर रात 10 बजे तक आधे से अधिक घरों में सप्लाई बहाल की जा चुकी थी, वहीं कुछ घरों में समस्या दुरुस्त कराने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। जीनस कंपनी के मैनेजर राकेश कुमार सिंह ने बताया आकाशीय बिजली कड़कते समय अचानक हाई वोल्टेज की समस्या हो जाती है। स्मार्ट मीटर में ऐसा प्रावधान है कि हाई वोल्टेज होने पर रिले ट्रिप कर जाता। यही वजह है कि आधी रात आकाशीय बिजली कड़कने से बहुत से स्मार्ट मीटरों में तकनीकी समस्या आ गई। टीमें विभिन्न उपभोक्ताओं के घरों पर जाकर मीटर की खामी दुरुस्त करने में जुटी रही।
विज्ञापन

-----------
कोट
आकाशीय बिजली कड़कने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट मीटरों से बिजली सप्लाई प्रभावित होने की सूचना मिली है। कंपनी को दिशा-निर्देश देकर तत्काल मीटर्स की खामी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। देर शाम तक काफी हद तक मीटर सही कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ई. लोकेंद्र बहादुर सिंह,अधीक्षण अभियंता शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed