फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 51 trains including Cochin, Panvel, Dehradun will run from intermediate stations

Gorakhpur News: बीच के स्टेशनों से चलेंगी कोचीन, पनवेल, देहरादून समेत 51 ट्रेनें

Sat, 30 Aug 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 51 trains including Cochin, Panvel, Dehradun will run from intermediate stations
गोरखपुर-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 22 से 27 सितंबर तक लिया गया है मेगा ब्लॉक
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन और गोरखपुर-नकहा जंगल दोहरीकरण कार्य में 22 सितंबर को प्री-इंटरलॉक एवं 23 से 26 सितंबर तक नान इंटरलॉक कार्य के मेगा ब्लॉक लिया गया है। 26 अगस्त को रेल संरक्षा आयुक्त रेल ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। इसके चलते 51 ट्रेनें बीच के स्टेशनों से संचालित की जाएंगी। 24 ट्रेनों को पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी। पूर्व में 124 ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में निरस्त किया जा चुका है। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।


शार्ट ओरिजिनेशन/शार्ट टर्मिनेशन


23 से 28 सितंबर तक 15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस और 22 से 27 सितंबर तक 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन से संचालित होगी।
23 से 27 सितंबर तक 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस और 24 से 28 सितंबर तक 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस आनंदनगर स्टेशन से संचालित होगी।
22 से 27 सितंबर तक 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस और 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस देवरिया सदर स्टेशन से संचालित होगी।
22 एवं 23 सितंबर को 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस देवरिया सदर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
23 से 26 सितंबर तक 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस और 24 से 27 सितंबर तक 9490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस वाराणसी जं. से संचालित होगी।
22 एवं 23 सितंबर को 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस देवरिया सदर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
22 सितंबर को 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस और 23 सितंबर को 19092 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस वाराणसी जं. से संचालित होगी।
25 सितंबर को 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 27 सितंबर को 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस मऊ स्टेशन से संचालित होगी।
23 सितंबर को 15021 शालिमार-गोरखपुर एक्सप्रेस मऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
23 सितंबर को 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
22 सितंबर को 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस और 27 सितंबर को 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन से संचालित होगी। 21 सितंबर को 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस खलीलाबाद स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन

23 सितंबर को 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस और 24 सितंबर को 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट स्टेशन से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed