फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 45 thousand consumers were troubled for six hours due to fault in the cable

Gorakhpur News: केबल में फाल्ट से छह घंटे 45 हजार उपभोक्ता रहे परेशान

Wed, 06 Aug 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 06 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 45 thousand consumers were troubled for six hours due to fault in the cable
भटहट। फर्टिलाइजर से भटहट बिजली सब स्टेशन को आपूर्ति के लिए लगाई गई एचटी लाइन के केबल में दोपहर लगभग दो बजे फाल्ट हो गया। बिजली कर्मियों के प्रयास के बाद फाल्ट ठीक किया गया। इसके बाद शाम पौने आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इस कारण छह घंटे लगभग 45 हजार उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय बिजली सब स्टेशन (कतरारी) से संबद्ध गांवों में बिजली आपूर्ति के लिए भटहट, बैलों, सोहसा, नटवां, गोधवल एवं तरकुलहां छह फीडर बनाए गए हैं। सब स्टेशन से लगभग 45 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि दोपहर करीब दो बजे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस संबंध में उपखंड अधिकारी ई. राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि बरसात के सीजन होने के कारण फर्टिलाइजर से आने वाली 33केवीए मेन लाइन के केबल में फाल्ट होने के कारण बिजली सबस्टेशन की आपूर्ति ठप हो गई थी। फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed