फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 40 films selected for spiritual film festival

Gorakhpur News: आध्यात्मिक फिल्म महोत्सव के लिए 40 फिल्में चयनित

Fri, 07 Mar 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 40 films selected for spiritual film festival
कार्यशाला के लिए निर्माता निर्देशक का जल्द तय होगा नाम
विज्ञापन

20 से 22 मार्च तक प्रेक्षागृह में होना है अध्यात्मिक फिल्म महोत्सव
विभिन्न स्तरों पर पुरस्कार वितरण का भी होगा आयोजन

गोरखपुर। धार्मिक व आध्यात्मिक अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजन की तैयारी शुरू हो चुकी है। महोत्सव के लिए 40 फिल्मों का चयन कर लिया गया है जिसे 20 से 22 मार्च तक योगिराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में दिखाया जाएगा। चयनित में चीन, स्पेन, यमन, नेपाल, कतर आदि देशों की फिल्में शामिल हैं।

फिल्म महोत्सव में दिखाने वाली डाक्यूमेंट्री, एनिमेशन, लघु व फीचर फिल्मों के लिए दो मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। चयन पांच मार्च तक होना था। महाकुंभ पर आधारित फिल्मों का भी चयन किया गया है। पर्यटन विभाग के सहयोग मुंबई की संस्था इंडियन इन्फोटेनमेंट मीडिया कार्पोरेशन (आइआइएमसी) ने आयोजन की जिम्मेदारी ली है। संस्था की आयोजन सचिव केतकी कपाड़िया ने बताया कि 40 फिल्मों का चयन कर लिया गया है। तीन दिनी आयोजन के उद्घाटन सत्र में दो प्रसिद्ध फिल्मकारों की मौजूदगी रहेगी। अंतिम दिन पुरस्कार वितरण का आयोजन होगा।
विज्ञापन

कपाड़िया ने बताया कि शेखर कपूर, विकास बहल, विवेक अग्निहोत्री, आदित्य धार जैसे फिल्मकारों से बात हुई है। सभी ने फिल्मोत्सव का हिस्सा बनने को लेकर अपनी प्राथमिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। फिल्मोत्सव के दूसरे दिन कार्यशाला का आयोजन होगा। इनमें से एक फिल्मकार से निर्माता, निर्देशक व अभिनय का गुर सीखने का अवसर पूर्वांचल के युवाओं को मिलेगा। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल फिल्म, सर्वश्रेष्ठ नेशनल फिल्म, सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म, उत्तर प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ ज्यूरी पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी ज्यूरी पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
कार्यक्रम को लेकर योगिराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षा गृह की बुकिंग कर ली गई है। जल्द ही बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। फिल्मों के चयन की जिम्मेदारी आइआइएमसी संस्था की थी।
- रवींद्र कुमार मिश्र, उप निदेशक, क्षेत्रीय पर्यटन विभाग
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed