फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, 22 trains will go to Bihar via Gorakhpur during the festival

त्योहार में रेलवे का उपहार: त्योहारों में बेहतर सफर की रेलवे ने की तैयारी,गोरखपुर होकर बिहार जाएंगी 22 ट्रेनें

Wed, 23 Oct 2024 11:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Oct 2024 11:28 AM IST
सार

यात्रियों के लिए गोरखपुर और यहां से बिहार जाने के लिए सहरसा-सरहिंद, दरभंगा-दौराई, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, नागपुर-समस्तीपुर, ग्वालियर-बरौनी, आगरा फोर्ट-फारबिसगंज, गुवाहाटी-श्रीगंगानगर, कटिहार-अमृतसर, आनंद विहार-सीतामढ़ी, आनंद विहार-सहरसा, आनंद विहार-जोगबनी, दिल्ली-दरभंगा, जम्मूतवी-बरौनी, हापा-नाहरलगुन, मुंबई सेंट्रल-कटिहार समेत 22 ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
In Gorakhpur,  22 trains will go to Bihar via Gorakhpur during the festival
रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन( सांकेतिक) - फोटो : adobestock

विस्तार

दशहरा से छठ पूजा तक देश भर से पूर्वांचलवासियों के अपने घर आने और लौटने के लिए रेलवे प्रशासन ने भरपूर ट्रेनों का इंतजाम किए हैं। गोरखपुर से देश भर के लिए जहां 46 ट्रेनें चलाई जा रही हैं, वहीं 22 ट्रेनें ऐसी हैं जो दिवाली से छठ के बीच गोरखपुर स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इनमें से अधिकांश ट्रेन, बिहार, पश्चिम बंगाल और दो ट्रेन असम-अरुणांचल तक जाएंगी।

विज्ञापन


दिवाली में घर लौटने वाली भीड़ 24 तारीख से गोरखपुर आने लगेगी। प्रमुख ट्रेनें तो पहले ही फुल हो गई थीं, अब स्पेशल में भी सीटें भर रही हैं। यात्रियों के लिए गोरखपुर और यहां से बिहार जाने के लिए सहरसा-सरहिंद, दरभंगा-दौराई, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, नागपुर-समस्तीपुर, ग्वालियर-बरौनी, आगरा फोर्ट-फारबिसगंज, गुवाहाटी-श्रीगंगानगर, कटिहार-अमृतसर, आनंद विहार-सीतामढ़ी, आनंद विहार-सहरसा, आनंद विहार-जोगबनी, दिल्ली-दरभंगा, जम्मूतवी-बरौनी, हापा-नाहरलगुन, मुंबई सेंट्रल-कटिहार समेत 22 ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


दो दिन चलेगी ग्वालियर-बरौनी
डोमिनगढ़ स्टेशन पर चल रहे 14 से 25 अक्तूबर तक प्री-नान इंटरलाॅकिंग कार्य और 26 -27 अक्तूबर को नाॅन इंटरलाॅकिंग कार्य किए जाने के कारण निरस्त की गई ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस का संचालन की अनुमति मिल गई है। पूर्व में 23 से 26 अक्तूबर तक निरस्त की गई ग्वालियर से चलने वाली ट्रेन का संचलन 23 एवं 24 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व में 24 से 27 अक्तूबर तक बरौनी से चलने वाली निरस्त की गई बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस का संचलन 24 व 25 अक्तूबर को बहाल कर दिया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed