फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 1.60 lakh fine imposed on six engineers after 19 transformers burnt

Gorakhpur News: 19 ट्रांसफार्मर जले तो छह अभियंताओं पर लगा 1.60 लाख जुर्माना

Sat, 31 May 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 1.60 lakh fine imposed on six engineers after 19 transformers burnt
ग्रामीण के विधनापार उपकेंद्र में नौ और गोला उपकेंद्र में जले दस ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

जुर्माना नहीं देने पर वेतन से कटौती की दी चेतावनी

गोरखपुर। ट्रांसफार्मरों की देखभाल में लापरवाही बरतने के मामले में बिजली निगम ने जिम्मेदार अभियंताओं पर जुर्माना लगा दिया है। जुर्माने का भुगतान नहीं करने पर वेतन से कटौती की चेतावनी दी गई है। गर्मी में ट्रांसफार्मरों को जलने से बचाने के लिए फरवरी में ही तेल कम होने और लोड बैलेंसिंग की जांच करने की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता को दी गई थी। लेकिन सिकरीगंज, धुरियापार, विधनापार और गोला के इंजीनियरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इन क्षेत्रों में 19 ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इस लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह अभियंताओं पर 1.60 लाख जुर्माना लगाया गया है।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक ने निर्देश दिया था कि ट्रांसफार्मरों को जलने के लिए जरूरी इंतजाम व जांच की जाए नहीं तो ट्रांसफार्मर जलने पर संबंधित अभियंता की जिम्मेदारी होगी। साथ ही फरवरी में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक ने ट्रांसफार्मरों में तेल कम होने और लोड बैलेंसिंग की जांच करने को कहा था। इस संबंध में दो-दो बार पत्राचार भी किया गया था।
विज्ञापन

एक अप्रैल और 22 मई को विद्युत कार्यालय खंड ने लखनऊ और वाराणसी प्रबंधक निदेशक को रिपोर्ट भेजी कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र विधनापार में 10 केवीए के पांच, 25 केवीए के तीन और 63 केवीए के एक ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इसी तरह 33/11 केवी उपकेंद्र गोला ग्रामीण में 10 केवीए के छह, 25 केवीए के तीन और 63 केवीए का एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया। जबकि, इन इंजीनियरों को बार-बार अधिकारियों ने पत्र सहित वीडियो कांफ्रेंसिंग में ट्रांसफार्मरों को सही करने के निर्देश दिए, लेकिन इन इंजीनियरों ने अधिकारियों के पत्र और मौखिक आदेश को नजर अंदाज कर दिया। यही कारण है कि जिम्मेदार अधिशासी अभियंताओं पर 10 प्रतिशत, एसडीओ पर 30 प्रतिशत और अवर अभियंता पर 30 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह अभियंताओं पर 1.60 लाख का जुर्माना
विद्युत उपकेंद्र सिकरीगंज के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार को 7680, एसडीओ धुरियापार देवेश कुमार को 23,039 और विधनापार के जेई को मनोज कुमार को 46,077 रुपये जमा करने होंगे। सिकरीगंज के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार पर दूसरी बार भी जुर्माना लगाया गया है। इनके अधीन गोला ग्रामीण क्षेत्र के कुछ उपकेंद्र आते हैं। यही कारण है कि गोला में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण 8252 रुपये, सहायक अभियंता गोला सुशील कुमार पर 24,755 और अवर अभियंता गोला ग्रामीण 49,509 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

--
कोट
लापरवाही से ग्रामीण क्षेत्र के 19 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। इसकी सूचना लखनऊ से लेकर वाराणसी तक दे दी गई है। मामले में अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई से जुर्माना वसूला जाएगा। अगर जुर्माना नहीं जमा करते हैं तो वेतन से इसकी कटौती की जाएगी।
-रमेश श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण द्वितीय खंड



-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed