{"_id":"5e1e2def8ebc3e4b25045806","slug":"gorakhpur-nagar-nigam-worker-gorakhpur-city-news-gkp3372379101","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: वेतन, पेंशन नहीं मिलने पर नगर निगम के कर्मियों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: वेतन, पेंशन नहीं मिलने पर नगर निगम के कर्मियों ने जताई नाराजगी
Wed, 15 Jan 2020 09:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
वेतन और पेंशन नहीं मिलने से नगर निगम के कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है। इसके अलावा अब तक कर्मचारियों के आवास की मरम्मत नहीं कराई गई है। शीघ्र ही अकेंद्रियत कर्मचारी संघ नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर इसे शुरू कराने की मांग करेगा।
मंगलवार को नगर निगम परिसर स्थित कार्यालय में अकेंद्रियत कर्मचारी संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा और उपाध्यक्ष फ रहान अहमद ने कहा की 14 जनवरी तक कर्मचारियों का वेतन व पेंशनरों को पेंशन नहीं मिला है। संरक्षक देवानंद त्रिपाठी ने कहा की कर्मचारियों का उच्च वेतनमान (एसीपी) निर्धारण एवं बकाया एरियर काफी समय से लंबित है। संरक्षक शेषनाथ पांडेय ने कहा की कर्मचारियों की आवास की मरम्मत नहीं कराई गई है, जबकि करीब छह महीने पहले ही नगर आयुक्त ने इस संबंध में निर्देश जारी किया था।
सभी पदाधिकारियों ने 16 जनवरी को नगर आयुक्त से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपने का निर्णय लिया। बैठक में प्रमुख रूप से सुनील बनर्जी, रविकांत सैनी, गणेश प्रसाद, अमन श्रीवास्तव, अफ रोज आलम, वकील सिंह व रमजान आदि उपस्थित थे।