{"_id":"639c4d9aa3dfb25a5b47ff53","slug":"gorakhpur-munna-kumar-was-killed-and-thrown-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर के मुन्ना की थी हत्या कर फेंकी गई लाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर के मुन्ना की थी हत्या कर फेंकी गई लाश, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 16 Dec 2022 04:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Dec 2022 04:21 PM IST
सार
बुधवार को भैंस चराने गए लोगों ने राप्ती नदी किनारे बंधे से नीचे दो बोरे में शव बंधा देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बोरे से निकालकर छानबीन की। शिनाख्त की कोशिश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को उसकी पहचान खोराबार के मुन्ना कुमार के रूप में हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के माड़र चोरमा नाला रेग्युलेटर के पास बंधे किनारे बुधवार को मिली लाश खोराबार के लालपुर टीकर गांव के छावनी टोला निवासी मुन्ना कुमार (28) की थी। युवक के नाक व मुंह के रास्ते खून निकला था। अब पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को भैंस चराने गए लोगों ने राप्ती नदी किनारे बंधे से नीचे दो बोरे में शव बंधा देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बोरे से निकालकर छानबीन की। शिनाख्त की कोशिश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को उसकी पहचान खोराबार के मुन्ना कुमार के रूप में हो गई है।
शुरुआती जांच में जमीन विवाद व करीबी रिश्ते सामने आए हैं। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।