फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Municipal Corporation Sports facilities will be increased in parks

गोरखपुर नगर निगम: पार्कों में बढ़ाई जाएंगी खेल सुविधाएं, बच्चों के खेलने लायक बनाया जाएगा पार्क

Fri, 22 Apr 2022 10:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Apr 2022 10:31 AM IST
सार

नगर निगम के पांच जोन में पार्क तो कई हैं, लेकिन वहां खेलने की सुविधा नहीं है। कई में तो पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। मोहल्ले के लोगों ने पार्क को कूड़ेदान बना दिया है।

विज्ञापन
Gorakhpur Municipal Corporation Sports facilities will be increased in parks
गोरखपुर पार्क। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम के अधिकारी बच्चों की पसंद जानकर पार्कों में खेल की सुविधाएं विकसित करेंगे। इसके अलावा बच्चों को खेल सामग्री भी दी जाएगी। नगर विकास मंत्री के आदेश के क्रम में नगर निगम 280 से अधिक पार्कों को बच्चों के खेलने लायक बनाएगा। नगर निगम के अधिकारी अब मोहल्लों में जाएंगे और बच्चों से पूछेंगे कि उन्हें कौन का खेल पसंद है। उसी के हिसाब से पार्कों को विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


नगर निगम के पांच जोन में पार्क तो कई हैं, लेकिन वहां खेलने की सुविधा नहीं है। कई में तो पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। मोहल्ले के लोगों ने पार्क को कूड़ेदान बना दिया है। इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारियों से पार्कों को लेकर रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, जोन एक में 56, जोन दो में 18, जोन तीन में 16, जोन 4 में 91 एवं जोन पांच में 97 पार्क हैं। माना जा रहा है कि नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा जल्द ही गोरखपुर आ सकते हैं। अधिकारी उनके सामने इसका प्रजेंटेशन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed