{"_id":"6071728c8ebc3ec86f6c1e34","slug":"gorakhpur-municipal-corporation-enforcement-team-mask-checking-and-awareness-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: जिन्हें नजीर पेश करना चाहिए उन्हें भी परवाह नहीं, कोरोना प्रोटोकाल की उड़ा रहे धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: जिन्हें नजीर पेश करना चाहिए उन्हें भी परवाह नहीं, कोरोना प्रोटोकाल की उड़ा रहे धज्जियां
Sat, 10 Apr 2021 03:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Apr 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
मेयर ने लोगों के मास्क चेक किए।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने शहर के विभिन्न चौराहों पर मास्क चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान आम लोगों के साथ ही ऐसे लोग भी कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाते दिखे, जिन्हें नजीर पेश करना चाहिए। इनमें डॉक्टर, इंस्पेक्टर, पुलिसकर्मी, सीआरपीएफ के जवान, अधिवक्ता, एयरफोर्स कर्मी, आरपीएफ कर्मी शामिल थे।
इंफोर्समेंट टीम ने इन सभी को मास्क उपलब्ध कराया और आगे से बिना मास्क के पकड़े जाने पर जुर्माना वसूलने की हिदायत दी। मेयर सीताराम जायसवाल और डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देशानुसार इंफोर्समेंट टीम ने मोहद्दीपुर, शास्त्री नगर, पैडलेगंज और नौसड़ चौराहे पर मास्क चेकिंग का अभियान चलाया।
शास्त्री चौक पर इंफोर्समेंट टीम के साथ मेयर सीताराम जायसवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही कोरोना महामारी से बचाव संभव है। इंफोर्समेंट टीम के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह ने बताया कि आश्चर्य की बात है कि चेकिंग के दौरान बड़ी संख्या में आम नागरिकों के अतिरिक्त डॉक्टर, एअरफोर्स के कर्मी, आरपीएफ, सीआरपीएफ, पुलिस कर्मियों के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारी भी बिना मास्क के मिले। शास्त्री चौक पर मेयर के अलावा उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा समेत कई पार्षद भी मौजूद रहे।