{"_id":"5e1e28608ebc3e4b23733097","slug":"gorakhpur-mahotsav-radha-krishna-gorakhpur-city-news-gkp3372375128","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर महोत्सव : ब्रज की राधा के लिए मयूर बन नाचे कृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर महोत्सव : ब्रज की राधा के लिए मयूर बन नाचे कृष्ण
Wed, 15 Jan 2020 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव में गीतांजलि शर्मा ग्रुप द्वारा मयूर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
गोरखपुर महोत्सव के तहत वृंदावन से पधारी गीतांजलि शर्मा और उनकी टीम ने भावपूर्ण मयूर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान ‘आयो रसिया मोर बन आयो रसिया, बरसाने की मोर कुटी पे मोर बन आयो रसिया’ और ‘सांवरिया आजा रे आजा’ गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।
मयूर नृत्य के अंतर्गत लगा मानो मंच पर अनेक मयूर राधा कृष्ण के रूप में नृत्य कर रहे हों। इसमें कलाकारों ने राधा कृष्ण और सखियों के रूप में फूलों की होली का मनोहारी और मंत्रमुग्ध करने वाला दृश्य प्रस्तुत किया। ब्रज की राधा के लिए मयूर बन कृष्ण को नाचते देख श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। इस दौरान मंच पर लट्ठ मार व फूलों की होली का मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।