फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Khajani road will be ten meters wide

दस मीटर चौड़ा होगा गोरखपुर-खजनी मार्ग, 72 करोड़ रुपये होगे खर्च

Mon, 15 Feb 2021 02:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Feb 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Khajani road will be ten meters wide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

गोरखपुर-खजनी मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। यह सड़क अब 10 मीटर चौड़ी होगी। नाली का निर्माण भी कराया जाएगा। 22 किलो मीटर लंबे मार्ग के निर्माण पर 72 करोड़ रुपये की लागत आएगी। गोरखपुर-खजनी मार्ग नौसड़ से छपिया, जैतपुर, खजनी तहसील तक जाएगा। तहसील से होकर महदेवा के पास यह पूर्वांचल लिक एक्सप्रेसवे में मिल जाएगी।

विज्ञापन


गोरखपुर -खजनी मार्ग जनपद का अति व्यस्तम मार्गों में एक है। इस पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। दुर्घटनाएं भी होती हैं।
विज्ञापन


इन समस्याओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को दी तो उन्होंने लोक निर्माण विभाग से चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने कहा था। लोक निर्माण विभाग की तरफ से सर्वें कर एस्टीमेट भेजा गया। शासन से स्वीकृति के बाद फाइल वित्त विभाग में पहुंची है। वहां से स्वीकृति मिलते ही टेंडर कर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग एसपी सिंह ने कहा कि गोरखपुर-खजनी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। फाइल वित्त विभाग में पहुंची है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 22 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 72 करोड़ की लागत आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed