फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Jhangha youth was returning home by train, missing - search is being done through CCTV

Gorakhpur News: ट्रेन से घर लौट रहा युवक 'लापता', CCTV कैमरे से हो रही तलाश

Tue, 17 Sep 2024 12:13 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 17 Sep 2024 12:13 PM IST
सार

भरटोलया में रहने वाला सुनील राजभर करीब ढाई माह पहले वेल्डर का काम करने पुणे गया था। सात सितंबर को बस से भुसावल पहुंचा। वहां से काशी एक्सप्रेस (15017) में गोरखपुर आने के लिए बैठा। इसकी जानकारी अपने छोटे भाई बादल को उसने फोन पर दी। इसके बाद घर नहीं आए। परिजनों ने थाने में इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
Gorakhpur Jhangha youth was returning home by train, missing - search is being done through CCTV
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 पुणे से गोरखपुर आ रहे झंगहा के सुनील राजभर की आखिरी लोकेशन गोरखपुर में मिली है। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद जीआरपी रेलवे स्टेशन परिसर के साथ ही बाहर लगे सीसी कैमरे का फुटेज देख रही है। मंगलवार को काल रिकार्ड की डिटेल मिलने के बाद स्थिति साफ होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


झंगहा के मीठाबेल, भरटोलया में रहने वाला सुनील राजभर करीब ढाई माह पहले वेल्डर का काम करने पुणे गया था। सात सितंबर को बस से भुसावल पहुंचा। वहां से काशी एक्सप्रेस (15017) में गोरखपुर आने के लिए बैठा। इसकी जानकारी अपने छोटे भाई बादल को उसने फोन पर दी।
विज्ञापन

Gorakhpur Jhangha youth was returning home by train, missing - search is being done through CCTV
सीसीटीवी - फोटो : प्रतीकात्मक
नौ सितंबर को परिवार के लोगों से बात हुई तो उसने वाराणसी में होने की जानकारी दी। इसके बाद उसने कहा कि तबीयत खराब हो गई है, किसी ने नशीला पदार्थ सूंघा दिया है। वह गोरखपुर पहुंचने वाला है। परिवार के लोग रिसीव करने स्टेशन पहुंचे, लेकिन सुनील नहीं मिला। खोजबीन के बाद परिवार के लोग घर लौट आए।

अगले दिन मोबाइल फोन बंद होने पर अनहोनी की आशंका जता जीआरपी थाना प्रभारी को मामले की जानकारी दी गई। 12 सितंबर को जीआरपी ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी विजय प्रताप सिंह ने बताया सर्विलांस व सीसी कैमरे के फुटेज से युवक की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे ढूढ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed