फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Encounter with police of miscreant who shot Former village head and history sheeter

Gorakhpur Encounter: पूर्व प्रधान को गोली मारने वाले बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Sun, 02 Apr 2023 11:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Apr 2023 11:09 AM IST
सार

गोरखपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बाइक सवार बदमाशों ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। गोली लगने से आजमगढ़ का रहने वाला बदमाश आकाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया।

विज्ञापन
Gorakhpur Encounter with police of miscreant who shot Former village head and history sheeter
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के भगत चौराहे के पास पूर्व प्रधान और हिस्ट्रीशीटर शशि मौली शुक्ला को गोली मारने में शामिल एक बदमाश शनिवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस बैरिकेडिंग कर रहे थे इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आकाश के दाहिने पैर में गोली लग गई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


आकाश आजमगढ़ का निवासी है। उस पर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि रामगढ़ताल क्षेत्र में अपराधियों की रोकथाम और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी बीच दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, पुलिस बल द्वारा चेकिंग बैरियर पर दोनों को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस पर वाहन सवार व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो एक अभियुक्त को दाहिने पैर में गोली लग गई। वह मौके पर ही गिर गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पूछताछ में पता चला कि घायल व्यक्ति का नाम आकाश है। आकाश ने 29 मार्च को शशि मौली नामक व्यक्ति को जान से मारने की नियत से पिस्टल से चार राउंड फायर किए थे, घायल की अस्पताल में नाजुक हालत बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मुठभेड़ के दौरान अपराधी आकाश के साथ एक साथी भी मौजूद था। मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी भी की जाएगी। आरोपी के पास से पिस्टल, खोखा और एक बाइक पर बरामद की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed