फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Development Authority demolished occupation which obstructing road construction in Manbela of Gorakhpur

गोरखपुर: मानबेला से हटा अतिक्रमण, पीएम आवास तक सड़क का रास्ता साफ

Tue, 07 Sep 2021 11:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Sep 2021 11:44 AM IST
सार

मानबेला में जीडीए की तरफ से करीब एक दशक पहले ही जमीन अधिगृहीत की जा चुकी है मगर वहां कई कुछ लोगों ने निर्माण करा लिया है।

विज्ञापन
Gorakhpur Development Authority demolished occupation which obstructing road construction in Manbela of Gorakhpur
मानबेला में अतिक्रमण हटाती जीडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के मानबेला में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री (पीएम) आवास तक सड़क निर्माण में बाधा बन रहे कब्जे को गोरखपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया मगर बड़ी संख्या में पुलिस बल देख वे पीछे हट गए। मानबेला में जीडीए की तरफ से करीब एक दशक पहले ही जमीन अधिगृहीत की जा चुकी है मगर वहां कई कुछ लोगों ने निर्माण करा लिया है। प्राधिकरण अब जैसे-जैसे जरूरत पड़ रही है, इन कब्जों को हटा रहा है।  
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जाने वाली सड़क से प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमवाई) शहरी के करीब 1500 एवं पत्रकारपुरम आवासीय योजना के 600 से अधिक आवंटियों को लाभ मिलेगा। उन्हें अपने आवास तक जाने के लिए लंबी दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी। 24 मीटर की यह सड़क मुख्य मार्ग से जुड़ेगी। कब्जे की वजह से ही वहां सड़क का निर्माण नहीं शुरू हो पा रहा था। मगर अब जल्द ही पीएम आवास के आवंटियों को कब्जा देने की तैयारी है लिहाजा सड़क बनवाना जरूरी हो गया था। पिछले महीने भी जीडीए की टीम मौके पर कब्जा हटाने पहुंची थी मगर भारी विरोध और जेसीबी का पहिया कीचड़ में फंस जाने की वजह से टीम को वापस लौटना पड़ा था।
विज्ञापन


सोमवार को जीडीए की टीम अधिशासी अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में पूरी तैयारी के साथ मानबेला पहुंची। टीम के साथ पुलिस बल के साथ ही अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय पंकज दीक्षित भी मौजूद रहे। इस दौरान टीम ने करीब चार घर और एक बाउंड्रीवाल ध्वस्त कराया। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में  अवर अभियंता यशपाल सिंह, रमापति वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि कार्यभार संभालने के बाद मैं पत्रकारपुरम एवं पीएमएवाई योजना के तहत निर्मित हो रहे आवासों का निरीक्षण करने गया था। वहां जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है जबकि वहां से मुख्य मार्ग तक रोड प्रस्तावित है। रोड की जमीन पर अतिक्रमण था। उसी अतिक्रमण को सोमवार को हटवाया गया है।  

 
इसी महीने पूरा हो जाएगा काम
जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि पीएमएवाई शहरी योजना के तहत बन रहे आवासों का निर्माण सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। अब काम अंतिम चरण में है। जल्द ही आवंटियों को कब्जा भी मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि पत्रकारपुरम आवासीय योजना का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed