{"_id":"60a7c7f38ebc3e34f55e723e","slug":"gorakhpur-daughter-anveshika-pandey-scores-99-75-percentile-in-cat","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर की बेटी ने कैट में हासिल किए 99.75 परसेंटाइल अंक, देश के चार सर्वश्रेष्ठ आईआईएम से मिला ऑफर लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर की बेटी ने कैट में हासिल किए 99.75 परसेंटाइल अंक, देश के चार सर्वश्रेष्ठ आईआईएम से मिला ऑफर लेटर
Fri, 21 May 2021 08:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 May 2021 08:30 PM IST
सार
बंगलूरू, कोलकाता, लखनऊ और इंदौर से आया ऑफर लेटर, पिता अनिल कुमार पांडेय दूरदर्शन गोरखपुर में लेखाकार पद पर हैं तैनात
विज्ञापन
अन्वेषिका पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले की बेटी अन्वेषिका पांडेय ने देश के प्रतिष्ठित एमबीए संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में 99.75 परसेंटाइल हासिल किए हैं। उन्हें देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थान आईआईएम बंगलूरू, आईआईएम कोलकाता, आईआईएम लखनऊ और आईआईएम इंदौर से ऑफर लेटर भेजे गए हैं। उनकी सफलता पर शहरवासी उन्हें बधाई दे रहे हैं।
अन्वेषिका पांडेय वर्तमान में अमरीकी मल्टीनेशनल कंपनी गोल्डमैन सैश में कार्यरत हैं। जिले के ऊंचगांव भौवापार निवासी अन्वेषिका के पिता अनिल कुमार पांडेय दूरदर्शन केंद्र, गोरखपुर में लेखाकार के पद पर कार्यरत हैं।
पिता ने बताया कि अन्वेषिका बचपन से ही मेधावी रही हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा शहर के कार्मल स्कूल से हुई है। हाईस्कूल 96 और इंटरमीडिएट परीक्षा 95 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद आईआईटी बीएचयू से सिविल ट्रेड में बीटेक की डिग्री गोल्ड मेडल के साथ हासिल की।
विज्ञापन
कैंपस प्लेसमेंट के जरिये अन्वेषिका का चयन गोल्डमैन सैश में हुआ। माता उषा पांडेय गृहिणी हैं। अपनी सफलता से उत्साहित अन्वेषिका ने बताया कि कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास व माता-पिता के साथ ही गुरुजनों, शुभचिंतकों के आशीर्वाद यह संभव हो सका है।
उन्होंने अपने दादा सुरेंद्र पांडेय के उत्साहवर्धन को भी याद किया। नौकरी के साथ तैयारी की प्रेरणा का श्रेय उन्होंने अपने नाना उदयराज राय (रिटायर अपर जिला जज) को दिया। फिलहाल उन्होंने आईआईएम बंगलूरू में प्रवेश करने का निर्णय लिया है।