फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Dadar special left after 24 hours

Gorakhpur News: 24 घंटे बाद रवाना हुई गोरखपुर-दादर स्पेशल

Wed, 29 May 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 29 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Dadar special left after 24 hours
गोरखपुर। गोरखपुर-दादर स्पेशल के देरी से चलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को जाने वाली ट्रेन मंगलवार को करीब 24 घंटे की देरी से रवाना हुई। री शेड्यूल हाेने की वजह से कुछ यात्री घर चले गए, तो ज्यादातर ने प्लेटफॉर्म पर इंतजार किया।
विज्ञापन

दरअसल, दादर से आने वाली ट्रेन 24 घंटे की देरी से आई, जिसकी वजह से गोरखपुर से जाने वाली ट्रेन भी लेट हो गई। दादर से ट्रेन 16 घंटे देरी से रवाना हुई। रास्ते में मानिकपुर और औड़िहार के बीच डायवर्जन है, जिसकी वजह से और लेट हो गई। ट्रेन को लेट होता देख गोरखपुर स्टेशन प्रबंधन ने इसे 14 घंटे री शेड्यूल कर दिया। ताकि यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर इंतजार न करना पड़े। इसके बाद आसपास वाले यात्री घर चले गए, लेकिन दूर-दराज से आए यात्रियों ने इंतजार करना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन

गोरखपुर से यह ट्रेन मंगलवार को दोपहर 1:51 पर रवाना हुई। ट्रेनों के लेट होने का एक कारण अधिक संख्या में स्पेशल ट्रेनों का चलना भी है। मंगलवार को जाने वाली 01028 गोरखपुुर-दादर स्पेशल भी करीब छह घंटे री शेड्यूल की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed