{"_id":"687624e4d943de62e607dff9","slug":"gorakhpur-crime-news-tailor-turned-dealer-moharram-gang-sold-girls-on-job-pretext-five-arrested-2025-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को बेचने वाला गैंग: दिल्ली में टेलर से डीलर बना मोहर्रम... होटल और रेस्टोरेंट में काम का देते थे ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों को बेचने वाला गैंग: दिल्ली में टेलर से डीलर बना मोहर्रम... होटल और रेस्टोरेंट में काम का देते थे ऑफर
Tue, 15 Jul 2025 03:22 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Jul 2025 03:22 PM IST
सार
दिल्ली में सिलाई के काम के साथ मोहर्रम ने लड़कियों को बेचना शुरू किया था। कई जिलों में नेटवर्क फैला है। दिल्ली का युवक और सहजनवां की महिला की तलाश में टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर बेचने का काम आरोपी मोहर्रम उर्फ राहुल ने दिल्ली से शुरू किया था। पुलिस के अनुसार, गिरोह का नेटवर्क कई जिलों में फैला हुआ है। गरीब घर की लड़कियों को झांसा देकर गिरोह राजस्थान और हरियाणा में बेचता था।
महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बूढाडीह का रहने वाला सरगना मोहर्रम उर्फ राहुल दिल्ली से ही गिरोह को संचालित करता था। पिपराइच पुलिस ने अब तक इस गिरोह से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इसमें खोराबार की रहने वाली महिला राधा भी शामिल है। दो अन्य गुर्गों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं। इसमें सहजनवां इलाके की एक महिला और दिल्ली के एक युवक शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मोहर्रम उर्फ राहुल दिल्ली में सिलाई का काम करता था। उसके साथ में कुछ अन्य लोग भी थे, जो लड़कियाें को झांसे में लेकर आते थे। अपना धर्म छिपाकर वह लड़कियों को झांसे में लेता था।

दिल्ली में एक दलाल था, जो राजस्थान और हरियाणा में लड़कियों का सौदा करता था। उसी के जरिये डील फाइनल होती थी। छह माह पहले मोहर्रम घर आ गया था। इसके बाद यहीं से गिरोह को संचालित करने लगा। आगरा का सन्नी सिंह भी राधा से शादी के बाद खोराबार इलाके में किराये का कमरा लेकर रहता था। यहीं से लड़कियों को अपने जाल में फंसाते थे।
होटल और रेस्टोरेंट में काम का देते थे ऑफर
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहर्रम उर्फ राहुल और उसके गिरोह के गुर्गे लड़कियों को दिल्ली में नौकरी का झांसा देते थे। इनका निशाना गरीब लड़कियां रहती थीं। इनको होटल और रेस्टोरेंट में नौकरी का ऑफर देते थे। भोली-भाली लड़कियां परिवार की स्थिति सुधारने के ख्वाब देखती थीं। इसी वजह से वे उनके झांसे में आ जाती थीं। अब तक तीन लड़कियों को बेचे जाने की पुष्टि हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार इस गिरोह ने बड़ी संख्या में लड़कियों का सौदा किया है।

ऐसे खुला था मामला
लड़कियों की खरीद-फरोख्त की जानकारी पुलिस को तब हुई जब पिपराइच क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 15 वर्षीय बेटी के 15 मार्च से लापता होने के संबंध में चार जुलाई को थाने में राधा निवासी जंगल रामगढ़ उर्फ चंवरी, खोराबार के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

किशोरी को राजस्थान में 1.80 लाख रुपये में बेचा
पुलिस ने लापता किशोरी को 11 जुलाई को उनौला रेलवे स्टेशन के पास खोज निकाला। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसे राजस्थान में 1.80 लाख रुपये में बेच दिया गया था। किसी तरह बचते-बचाते गोरखपुर आई। किशोरी के बयान पर पिपराइच पुलिस ने खोराबार में किराए का कमरा लेकर रह रहे सन्नी और उसकी पत्नी राधा के बारे में जानकारी जुटाई।

पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के अजमेर जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुंदरनगर निवासी बागचंद प्रजापति, सानसीदरी थाना क्षेत्र के हरमाड़ा निवासी सरवन पुरी, आगरा जिले के ताजगंज थाना के शमशाबाद लोधी मार्ग निवासी सन्नी और उसकी पत्नी राधा को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।
पांच माह पहले कार से लड़कियों को निचलौल लेकर आया था मोहर्रम
मोहर्रम उर्फ राहुल खान के काले कारनामे की चर्चा बूढ़ाडीह कला गांव के रघु टोला में हो रही है। वह पांच माह पहले लड़कियों को कार से लेकर निचलौल आया था। उसके जानने वालों ने पूछताछ की तो उसने अपना दोस्त बताया था।

उसी समय से लोगों को शक था, लेकिन किसी ने गहराई में तथ्यों को जानने की कोशिश नहीं की। लड़कियों की खरीद-फरोख्त के धंधे में शामिल होकर मोटी कमाई के चक्कर में फंसा गया।
नेपाल से भी लाता था लड़कियां
उसका नेपाल से भी कनेक्शन होने की चर्चा है। नेपाल से भी वह लड़कियों को झांसा देकर भारतीय क्षेत्र में लेकर आता था। सूत्रों की माने तो वह लोगों की नजरों से बचकर धंधे को अंजाम दे रहा था। नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को बेचता था।

निचलौल थाना क्षेत्र के बूढ़ाडीह कला गांव के टोला रघु का मोहर्रम उर्फ राहुल खान पहले दिल्ली में पिता के पास रहकर सिलाई करता था। इसमें उसका मन नहीं लगा। जल्द अमिर बनने की चाहत में वह इस धंधे में कूद पड़ा।
सूत्रों के मुताबिक मोहर्रम के इस काले करतूत का गांव निवासी कुछ युवकों को पहले ही भनक लग चुकी थी, लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी मोहर्रम बातों के जाल में फंसाकर पहले लड़कियों को झांसे में लेता था।
इसके बाद मोहर्रम गिरोह के कुछ सदस्यों के मदद से उन लड़कियों के लिए राजस्थान, हरियाणा सहित कई जगहों पर सौदा करता था। फिर सौदे के मुताबिक लड़कियों को पहुंचता था।
कार से राजस्थान और हरियाणा लेकर जाता था लड़कियां
बताया जा रहा है मोहर्रम खुद उन लड़कियों को कार से राजस्थान और हरियाणा लेकर जाता था। इसका वीडियो पोस्ट भी मोहर्रम के फेसबुक एकाउंट राहुल खान के नाम पर अपलोड है। इतना ही नहीं आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तरह के वीडियो देखने के बाद उसके करतूत की भनक लगनी शुरू हो गई थी। मामला पकड़ में आने के बाद उसके सोशल मीडिया पर गतिविधियों को देखा जा रहा है।

सूत्रों की माने तो गांव में आने के दौरान वह किसी से बहुत घुलता मिलता नहीं था। उसे डर रहता था कि कहीं उसके धंधे को लोग जान न जाएं। लोग बताते हैं कि वह अक्सर नेपाल भी जाता था। उसके साथ आने वाले युवा भी किसी से कोई बात नहीं करते हैं।
धंधे से होने वाली आमदनी को नहीं करता था जाहिर
गांव के एक युवक ने बताया कि गांव में दो माह पहले वह मिला था तो बहुत परेशान था, उसे देखकर नहीं लग रहा था कि वह ऐसा धंधा कर रहा है। बातचीत करने पर भी उसने किनारा कस लिया। उस वक्त वह फोन पर किसी से बात करते हुए आगे बढ़ गया। उसके हाव-भाव संदेहास्पद लग रहे थे। लोग बताते हैं कि धंधे से होने वाली आमदनी को जाहिर नहीं होने देता था।