{"_id":"5f14a4328ebc3e9f5f483ad6","slug":"gorakhpur-corona-positive-gorakhpur-city-news-gkp3587656161","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर : हाटा बाजार में व्यापारी के परिवार के 14 सदस्य संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर : हाटा बाजार में व्यापारी के परिवार के 14 सदस्य संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर : हाटा बाजार में व्यापारी के परिवार के 14 सदस्य संक्रमित
गोरखपुर। हाटा बाजार में एक व्यापारी के परिवार के 14 सदस्य संक्रमित मिले हैं। इसमें से आठ की रिपोर्ट पहले आई थी। छह की पॉजिटिव रिपोर्ट रविवार को आई है। परिवार में कुल 16 सदस्य हैं। इसके अलावा सहजनवां स्थित केशोपुर जूट मिल के सात और लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें दो मासूम भी शामिल हैं। इन सबकी उम्र 5 से 50 वर्ष बताई गई। दो बहनें भी संक्रमित हैं।
इसके अलावा हुमायूंपुर में 10-10 मरीज मिले हैं। इनमें रेलवे कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं। इनमें तीन महिला और एक मासूम बच्ची भी शामिल है। हुमायूंपुर में भी एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव हैं। इनमें दो महिला और दो युवक शामिल हैं। इसके अलावा उसी मोहल्ले के छह लोग और संक्रमित हुए हैं। झारखंडी में एक, बिछिया में एक, कजाकपुर में एक, इस्माइलपुर में तीन, पादरी बाजार में एक, बसंतपुर में चार, सूर्यकुंड के चार, तुर्कमानपुर में दो, रुस्तमपुर में एक, मिर्जापुर में तीन, दाउदपुर, रेलवे गोल्फ कॉलोनी, तरंग क्रासिंग में एक-एक संक्रमित मिले हैं। छोटे काजीपुर में तीन, मियां बाजार में दो, तारामंडल में दो, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज पॉजिटिव पाया गया।
इन ग्रामीण क्षेत्रों में मिले मरीज
ग्रामीण क्षेत्रों में भी 52 मरीज मिले हैं। गीडा सेक्टर पांच में भी एक संक्रमित मिला है। गीडा कार्यालय के तीन और कर्मचारी संक्रमित पाए गए। ब्रह्मपुर के भैंसही रामदत्त में दो, अमदीना में एक, साहबगंज में एक, कैंपियरगंज सदर तहसील में एक, हाटा बाजार में नौ, ककरही गोला में दो, कौड़ीराम के मेहरौली, पिपराइच में एक-एक मरीज मिले हैं। इसके अलावा हरफापुर पिपराइच में दो, पिपरौली के मालवीय नगर में एक, पिपरई में दो, महावीर छपरा में एक, बरहुआ, गीडा, उस्का पिपरौली में दो, भकरा में एक, डंवरपार में एक, सहजनवां में दो, रानीपुर में तीन, जूट मिल के सामने तीन, सरदारनगर के हरपुर नौआबारी में एक, दुहरा उरुवा में मरीज मिले हैं। इसके अलावा सात ऐसे मरीज हैं, जो अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन
सरकारी विभाग की मुश्किलें बढ़ी
डीएम व एसडीएम कार्यालय, सदर तहसील, रेलवे अस्पताल सहित 17 मोहल्लों में संक्रमितों के मिलने से विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। विभाग को अब समझ नहीं आ रहा कि आखिर संक्रमण को रोका कैसे जाए। सरकारी विभाग के कर्मियों के संक्रमित होने के कारण कई दफ्तर भी कंटेनमेंट जोन घोषित हो चुके हैं। सदर तहसील को फिर से कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है। इसके अलावा जूट मिल कॉलोनी के एक दर्जन से अधिक कर्मी पॉजिटिव मिलने के बाद औद्योगिक क्षेत्रों में भी मुश्किलें बढ़ने लगी है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के इलाके सील होंगे। उनके परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।