फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Commissioner Warns Power Engineers, Answer Public Calls Or Face Strict Action, Control Room Set Up

Gorakhpur News:कमिश्नर सख्त- ' बिजली निगम के अफसर नहीं उठाते फोन तो होगी कार्रवाई', कंट्रोल रूम का नंबर जारी

Sat, 23 May 2026 11:05 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 23 May 2026 11:05 AM IST
सार

गोरखपुर में लगातार बिजली कटौती और फाल्ट की बढ़ती शिकायतों पर कमिश्नर अनिल ढींगरा ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को आयुक्त सभागार में बैठक के दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के फोन न उठाने वाले अभियंता, एसडीओ, एई और जेई के खिलाफ शासन स्तर पर कठोर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Commissioner Warns Power Engineers, Answer Public Calls Or Face Strict Action, Control Room Set Up
आमजन का अधिकार - फोटो : AI

विस्तार

शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती और फाल्ट की बढ़ती शिकायतों पर कमिश्नर अनिल ढींगरा ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को आयुक्त सभागार में बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के फोन तक रिसीव नहीं किए जा रहे हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि अभियंता, एसडीओ, एई और जेई जनता के फोन नहीं उठाएंगे तो उनके खिलाफ शासन स्तर पर कठोर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन

डीएम दीपक मीणा के साथ विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, एसडीओ, सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं की बैठक में उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अनावश्यक बिजली कटौती किसी भी हालत में न की जाए। फाल्ट की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित हो।

विज्ञापन

बैठक में कमिश्नर ने कहा कि बढ़ती गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण शहर के कई इलाकों में रात के समय लगातार फाल्ट हो रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी समय पर समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं कमिश्नर ने मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल और अधीक्षण अभियंता रंजीत चौधरी को निर्देश दिया कि जोनल कार्यालय में तत्काल कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए।

यहां एसडीओ या एई स्तर के अधिकारी, मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी की 24 घंटे ड्यूटी लगाई जाएगी। कंट्रोल रूम का नंबर 9415737209 सार्वजनिक करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि आम लोग सीधे शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने कहा कि रिस्पांस टाइम कम किया जाए और फाल्ट ठीक करने के लिए इमरजेंसी गैंग की संख्या बढ़ाई जाए।

ट्रांसफार्मर खराब होने पर तत्काल बदले जाएं। आंधी-पानी के मौसम को देखते हुए अभी से तैयारियां रखने को भी कहा गया। डीएम दीपक मीणा ने भी अधिकारियों को मोबाइल ऑन रखने और जनता के फोन अनिवार्य रूप से रिसीव करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed