बदल रहा है गोरखपुर: आजाद चौक से डोमवा ढाला तक फर्राटा जल्द, सर्वे हुआ पूरा
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि कमिश्नर के निर्देश पर आजाद चौक से डोमवा ढाला तक सड़क का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार किया गया है। रिपोर्ट कमिश्नर के यहां भेज दी गई है। अब शासन का जो निर्देश होगा उसके अनुसार कार्य कराया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल्द ही आजाद चौक से डोमवा ढाला तक की सड़क चौड़ी होगी। लोक निर्माण विभाग की टीम ने सर्वे कर सड़क को टूलेन या फोरलेन बनाने के लिए संभावनाएंं तलाशनी शुरू कर दी है। विभाग ने सर्वे की रिपोर्ट कमिश्नर को सौंप दी है। शासन की मंजूरी मिलने के बाद इसका डीपीआर तैयार किया जाएगा। इस सड़क से करीब दो किलोमीटर के दायरे में एक बड़ी आबादी होकर गुजरती है, आए दिन लोगों को जाम झेलना पड़ता है।
यह सड़क फोरलेन होगी या 10 मीटर चौड़ी, इसका निर्णय प्रशासन को लेना है। फोरलेन का निर्माण होने पर बहुत सी दुकानें व मकान तोड़े जाएंगे। उसके लिए भारी मुआवजा देना पड़ेगा। यदि 10 मीटर चौड़ी की जाएगी तो कम तोड़फोड़ करना पड़ेगा।
शहर के दक्षिणी हिस्से में भारी आबादी रहती है। आजाद चौक के रास्ते डोमवा ढाला ( मिर्जापुर बंधा) तक सड़क सिंगल लेन की है। इसके चलते इस सड़क पर आए दिन जाम की समस्या रहती है। इस रोड पर कई मैरिज हाल भी हैं, सहालग के दिनों में तो इस सड़क से आना-जाना मुश्किल हो जाता है। करीब दो साल पहले इस सड़क को फोरलेन का बनाने का प्रस्ताव बना था, लेकिन फिर ठंडे बस्ते में चला गया।
इसे भी पढ़ें: ज्यादा शराब पीने पर टोका तो बेटे ने पिता को मार डाला, साथ में कर रहे थे दावत
स्थानीय लोगों ने लगातार जनप्रतिनिधियों से सड़क के चौड़ीकरण के लिए सिफारिश की। जनप्रतिनिधियों ने कमिश्नर के सामने मुद्दा उठाया। कमिश्नर के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-3 की ओर से पिछले दिनों सर्वे कराया गया। आजाद चौक से लेकर डोमवा ढाला तक 3.3 किलोमीटर लंबी सड़क की चौड़ाई नापी गई। सड़क को 10-10 मीटर चौड़ा बनाने के लिए जगह-जगह सर्वे किया गया। सड़क कहीं सड़क सात मीटर तो कहीं आठ मीटर थी। सर्वे के दौरान यह भी देखा गया कि अगर फोरलेन बनाया जाता है तो कितनी जमीन अधिग्रहण करनी पड़ेंगी।
तोड़नी पड़ेगी दुकानें व मकान
फोरलेन बनाने के लिए 100 से ज्यादा दुकान और मकान का कुछ हिस्सा तोड़ना पड़ेगा। सबसे ज्यादा तोड़फोड़ आजाद चौक से लेकर हनुमान मंदिर तक हो सकती है। ऐसे में अब सर्वे रिपोर्ट के बाद जमीन के मुआवजे की रकम निकाली जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि इसके बाद ही तय होगा कि सड़क कितनी चौड़ी होगी। दुकानदार अवधेश सिंह ने बताया कि पहले भी एक बार सर्वे हुआ था, तब बताया गया कि सड़क के लिए दुकान में करीब दो फीट तक जमीन ली जाएगी। अब देखिए, क्या होता है। सबको फाइनल प्रोजेक्ट का इंतजार है। उम्मीद है कि प्रशासन दुकानदारों का भी ख्याल रखेगा।
इसे भी पढ़ें: गीडा में हाईवे की रफ्तार बढ़ने से बिहार-बंगाल की राह भी हुई आसान, विकसित होगा नया सेक्टर
आजाद चौक से बगहा बाबा तक आए दिन लोगों को जाम से गुजरना पड़ता है। इसकी सबसे बड़ी वजह सकरी रोड है। सड़क पर ही ठेले और दुकानों के बाहर लगने वाली गाड़ियां हैं। शादी के समय तो लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इस रोड पर तीन से अधिक मैरिज हाउस भी है, जिस वजह से शादियों के समय ज्यादा परेशानी होती है।
सोमवार की शाम करीब पांच बजे आजाद चौक पर ही जाम लग गया था। चौराहे पर उत्तर की ओर आधी सड़क पर ठेले पर सब्जी और चाट-मोमो की दुकानें लगी थीं। गाड़ियां रेंगती हुईं आगे बढ़ रही थी। थोड़ा और आगे बढ़ने पर हनुमान मंदिर चौराहे के पास भी चलना मुश्किल था। यहां पान की गुमटी रखे उमाशंकर बताते हैं, सुबह में ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली आजाद चौक से लेकर बगहा बाबा रोड पर लग जाते हैं। इसके बाद रोड और सकरी हो जाती है और सुबह छह बजे से ही जाम की स्थिति हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: शिखा दुबे हत्याकांड: 12 साल में यह तक साबित नहीं..शिखा दुबे नहीं पूजा की थी लाश; मामला जानकर हो जाएंगे हैरान
वहीं, अर्जुन बताते हैं, सुबह से लेकर शाम तक आजाद चौक के पास ठेले लगते हैं, जिस वजह से सड़क चलने के लिए बचती ही नहीं है। इस वजह से रोजाना ही जाम झेलना पड़ता है। जाम की वजह से चार पहिया वाहन लेकर निकलने से पहले सोचना पड़ता है। दुकान के सामने ही बाइक भी लोग देते है, जो जाम को और बढ़ा देता है। शादी के समय और दिक्कत होती है। मैरिज हाउस के बाहर ही गाड़िया लग जाती है और पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि कमिश्नर के निर्देश पर आजाद चौक से डोमवा ढाला तक सड़क का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार किया गया है। रिपोर्ट कमिश्नर के यहां भेज दी गई है। अब शासन का जो निर्देश होगा उसके अनुसार कार्य कराया जाएगा।