{"_id":"62623cfa3f9941651460d7ae","slug":"gorakhpur-change-of-work-area-of-10-inspectors-including-three-inspectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: तीन इंस्पेक्टर समेत 10 दरोगा का कार्य क्षेत्र बदला, रंजीत कैंपियरगंज के नए थानेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: तीन इंस्पेक्टर समेत 10 दरोगा का कार्य क्षेत्र बदला, रंजीत कैंपियरगंज के नए थानेदार
Fri, 22 Apr 2022 10:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:58 AM IST
सार
रेलवे चौकी पर रहे सुदेश कुमार वर्मा को सरहरी चौकी का प्रभारी बनाया गया। यहां तैनात शैलेंद्र कुमार शुक्ला को शाहपुर थाने भेजा गया। बांसगांव में तैनात रहे बैजनाथ विंद को पिपरौली का चौकी प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बुधवार रात तीन इंस्पेक्टर समेत 10 दरोगा का कार्य क्षेत्र बदल दिया। अपराध शाखा में रहे रंजीत सिंह को कैंपियरगंज का नया थानेदार बनाया गया है। वहीं, पुलिस लाइंस से अरुण कुमार सिंह को रेलवे चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय के मुताबिक, पुलिस लाइंस से इकरार अहमद को खजनी की थानेदारी दी गई है। यहां तैनात रहे विनय कुमार सरोज को अपराध शाखा भेजा गया। बेलघाट थानेदार दिनेश राम को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनकी जगह पर गोला में तैनात रहे गौरव राय कन्नौजिया को थानेदार बनाया गया।
विज्ञापन
रेलवे चौकी पर रहे सुदेश कुमार वर्मा को सरहरी चौकी का प्रभारी बनाया गया। यहां तैनात शैलेंद्र कुमार शुक्ला को शाहपुर थाने भेजा गया। बांसगांव में तैनात रहे बैजनाथ विंद को पिपरौली का चौकी प्रभारी बनाया गया। पिपरौली में रहे विवेक रंजन को बेलवार का चौकी प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन