फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Census, People Confused Over 'Roti Or Chawal' Question, Fear OTP Fraud And House Tax Hike

जनगणना 2027: 'OTP क्यों बताएं...फ्रॉड हो जाएगा', टाइल्स-कार बताने से हाउस टैक्स बढ़ जाएगा; लोगों का डर

Sat, 23 May 2026 11:54 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 23 May 2026 11:54 AM IST
सार

नथमलपुर में एक परिवार में गणना के दौरान उनसे प्रगणक ने सवाल पूछा कि आपके घर में फर्श कैसा है? आपके यहां कार है कि नहीं। उनके घर में टाइल्स लगा था और सामने कार खड़ी थी लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि अगर ये दोनों बता दिया तो हाउस टैक्स बढ़ जाएगा। प्रगणक के समझाने पर भी वे नहीं माने और यही जवाब लिखवाया।

विज्ञापन
Gorakhpur Census, People Confused Over 'Roti Or Chawal' Question, Fear OTP Fraud And House Tax Hike
जनगणना 2027 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जनगणना में मकानों को गिनने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस दौरान घर-घर जाकर प्रगणक 33 सवाल पूछ रहे हैं। आखिरी सवाल में ज्यादातर लोग फंस जा रहे हैं। इसमें पूछा गया है कि परिवार के सदस्य कौन सा अनाज खाते हैं। बहुत सारे लोगों का जवाब है कि हम रोटी-चावल दोनों खाते हैं। इसमें से एक कैसे बता सकते हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर एक बजे रामनगर में प्रगणक अंकिता सिंह घर-घर जाकर जानकारी जुटा रही थीं। विनोद कुमार के घर पर वह सवालों के जवाब पूछ रही थीं। इसी दौरान आखिरी सवाल पूछा कि परिवार में उपयोग किए जाने वाला मुख्य अनाज क्या है? इसके विकल्प बताया कि गेहूं, चावल, ज्वार, मक्का, बाजरा या कुछ अन्य। इसपर उन्होंने बताया कि वे गेहूं और चावल दोनों ज्यादा खाते हैं। इसमें से एक कैसे बता दें।

विज्ञापन

शिक्षिका ने कहा कि उन्हें कोई एक विकल्प बताना है। इसके बाद भी वे अड़े रहे। बाद में उन्होंने कहा कि चावल ज्यादा खाते हैं। शुक्रवार से शुरू हुई मकानों की गणना में प्रगणकों को सबसे ज्यादा दिक्कत मैप की वजह से हुई। प्रशासन की ओर से जो मैप उन्हें दिया गया है, मौके पर जाने पर स्थिति कुछ और ही मिल रही है।

जहां पर रास्ता दिखाया गया है वहां पर कोई सड़क ही नहीं है। गोरखनाथ इलाके के रामनगर में गणना के लिए पहुंचीं प्रगणक मनिता देवी के मैप में केदारनाथ यादव के मकान के बाद रास्ता दिखाया गया है लेकिन वहां पर कोई सड़क ही नहीं मिली।

Gorakhpur Census, People Confused Over 'Roti Or Chawal' Question, Fear OTP Fraud And House Tax Hike
जनगणना 2027 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ओटीपी क्यों बताएं, फ्रॉड हो जाएगा
गणना के लिए हर परिवार से एक ओटीपी लेना है। प्रगणक के पहुंचने पर बहुत सारे लोग भरोसा ही नहीं कर रहे कि वे जनगणना के लिए आए हैं। टोपी और बैग के बावजूद लोग मान नहीं रहे। अंकिता सिंह ने बताया कि ओटीपी मांगने पर लोगों का कहना है कि वे क्यों बताएं। इससे उनके साथ फ्रॉड हो सकता है।

स्वगणना कर दिया तो दो मिनट में हो गया काम
सूरजकुंड पावरहाउस के पास अशोक कुमार के घर प्रगणक संगीता पहुंची थीं। अशाेक ने पहले ही स्वगणना कर ली थी। इस वजह से उनसे संबंधित आईडी लेकर नोट कर लिया। इससे उनका काम दो मिनट में हो गया।
विज्ञापन

टाइल्स और कार बता देंगे तो बढ़ जाएगा हाउस टैक्स....
नथमलपुर में एक परिवार में गणना के दौरान उनसे प्रगणक ने सवाल पूछा कि आपके घर में फर्श कैसा है? आपके यहां कार है कि नहीं। उनके घर में टाइल्स लगा था और सामने कार खड़ी थी लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि अगर ये दोनों बता दिया तो हाउस टैक्स बढ़ जाएगा। प्रगणक के समझाने पर भी वे नहीं माने और यही जवाब लिखवाया।

एक मकान में सात परिवार
गोरखनाथ क्षेत्र के रामनगर में एक मकान में गणना के लिए पहुंचीं प्रगणक उस वक्त हैरान रह गईं जब उसमें सात परिवार मिले। सदस्यों की संख्या करीब 50 थी। इसी तरह एक और मकान में छह परिवार थे। सब एक ही व्यक्ति के बेटों का परिवार था। उनका किचन बंटा हुआ था।

Gorakhpur Census, People Confused Over 'Roti Or Chawal' Question, Fear OTP Fraud And House Tax Hike
जनगणना 2027 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ अंदर नहीं आने दे रहे तो कुछ पानी भी पिला रहे
गणना के लिए पहुंचे प्रगणकों को बहुत सारे लोग घर के अंदर तक नहीं बुला रहे। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अंदर बैठाकर पानी पिला रहे हैं। नथमलपुर में गणना के लिए गईं अंकिता सिंह को प्रदीप श्रीवास्तव के परिवार ने घर में बैठाया। उन्हें पेठा खिलाकर पानी पिलाया और उसके बाद सभी सवालों के जवाब दिए। कुछ लोगों ने खजूर भी खिलाया।

ऐप में भी आई गड़बड़ी
प्रगणकों को दिए गए एचएलओ ऐप में शुक्रवार को कई तरह की गड़बड़ियां भी देखने को मिलीं। उसमें एचई आईडी काम न करने की शिकायत मिली। कई प्रगणक इसकी वजह से काम नहीं कर पाए।

सुबह-शाम जुटा रहे जानकारी
दिन में तेज धूप के कारण ज्यादातर प्रगणक सुबह और शाम के समय ही अपने क्षेत्र में जाकर जानकारी जुटा रहे हैं। इसमें एक फायदा और मिल रहा है कि सुबह के समय परिवार के सभी सदस्य मिल जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed