{"_id":"5e2202318ebc3eeb841b65bb","slug":"gorakhpur-bjp-mla-flirting-gorakhpur-city-news-gkp3376308123","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के एक और पड़ोसी आए सामने, बोले नातिन से हुई थी छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के एक और पड़ोसी आए सामने, बोले नातिन से हुई थी छेड़खानी
Sat, 18 Jan 2020 07:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 07:15 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक विपिन सिंह एक के बाद एक विवादों में घिरते जा रहे हैं। पड़ोसी कस्टम अधिकारी एनडी सिंह सोलंकी के चालक से मारपीट के आरोपों से घिरे विधायक के एक खिलाफ एक पड़ोसी ने शुक्रवार को आरोपों की झड़ी लगा दी। पड़ोसी के मुताबिक उनकी जमीन पर कब्जे की नीयत से विधायक ने कई कोशिशें कीं।
इसी को लेकर 20 जून 2018 को वह जबरन नाली बंद कराने लगे और मना करने पर नातिन के साथ छेड़खानी की। बहुएं गईं तो उनके साथ मारपीट की गई। इसकी शिकायत कैंट थाने में की गई मगर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। नातिन ने राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत की फिर कुछ महीने पहले ही सीओ कैंट के ऑफिस में बयान हुआ लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने अब जन सूचना अधिकार के तहत अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है।
पड़ोसी ने जो प्रार्थना पत्र दिया है, उसके मुताबिक उनकी जमीन पर विधायक के परिवार के लोग कब्जा करना चाहते थे। मगर सफल नहीं हुए तो जमीन पर एक आदमी से दावा करा दिया। हाई कोर्ट तक मामला गया और वह हार गए। इसके बाद गली में नाली बनवा दिया। तब डर के मारे मना नहीं कर सके तो जमीन को ऊंचा करा दिए जिसकी वजह से नाली का पानी घर में आने लगा। अपना आंगन ऊंचा कराया। इसके बाद विधायक नाली को ही बंद करने लगे।
विज्ञापन
जिस दिन यह वाकया हुआ, उस दिन गांव गया था। घर में नातिन, बहुएं ही थीं। नातिन खटपट की आवाज होने पर गई और नाली को बंद होता देख आपत्ति जताने लगी। इसके बाद ही विधायक और उनके लोगों ने मारपीट करने के साथ ही छेड़खानी भी की। वह घर में भागी तो बहुओं के साथ भी बदसलूकी की गई। इसकी शिकायत तब कैंट थाने में की गई मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित के मुताबिक नातिन ने इसकी शिकायत महिला आयोग में भी की जिसके बाद बयान तो हुआ लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया। आरोपों के संबंध में विधायक से उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई मगर उनका मोबाइल डायवर्ट बता रहा था। जब भी उनका पक्ष आएगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।
अब मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत
चालक से मारपीट के मामले की शिकायत रिटायर कस्टम अधिकारी एनडी सिंह ने मुख्यमंत्री से करने का फैसला किया है। एनडी सिंह ने बताया कि शनिवार को गोरखपुर आने के दौरान वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इसकी शिकायत करेंगे। एनडी सिंह के चालक के साथ पांच जनवरी को मारपीट की गई थी जिसकी शिकायत मंगलवार को एनडी सिंह ने ऑनलाइन की है।
इस पर कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को उन्होंने कैंट थाने जाकर इसकी शिकायत की है। आरोप है कि सीसी टीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग लेने के बाद भी पुलिस इसमें कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि इंस्पेक्टर कैंट रवि राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एनडी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर वह न्याय की गुहार लगाएंगे।