फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Azamgarh Link Expressway will pass through Sant kabir nagar

संतकबीरनगर से भी होकर गुजरेगा गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस-वे, नौ करोड़ दिया जा चुका है मुआवजा

Sat, 27 Jun 2020 09:13 AM IST
vivek shukla शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर।
शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Jun 2020 09:13 AM IST
सार

  • गोरखपुर के जैतपुर बाईपास से शुरू होकर आजमगढ़ के सलारपुर तक पहुंचेगा
  • धनघटा तहसील क्षेत्र के चार गांवों की सीमा में 4.2 किलोमीटर तक होना है कार्य

विज्ञापन
Gorakhpur Azamgarh Link Expressway will pass through Sant kabir nagar
एडीएम संजय कुमार पांडेय लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस-वे संतकबीरनगर से भी होकर गुजरेगा। इसमें धनघटा तहसील क्षेत्र के चार गांव के किसानों की करीब 21 हेक्टेयर जमीन आ रही है। लगभग 4.2 किलोमीटर की दूरी में इसका निर्माण कार्य होगा जिसके लिए शासन द्वारा 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।

विज्ञापन


एडीएम संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस-वे संतकबीरनगर के धनघटा तहसील क्षेत्र के चारों गांव से होकर जाएगा। इसमें सरैया, गुनवतियां, भौवापार और सुअरहा गांव शामिल है। जिले की सीमा में 4.2 किलोमीटर की दूरी में सड़क निर्माण होना है। इसमें करीब 20.813 हेक्टेयर जमीन ली जानी है जिसमें 19.1319 हेक्टेयर जमीन किसानों से अधिग्रहीत की जा चुकी है।
विज्ञापन


इसके लिए 30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 237 किसानों में करीब नौ करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वैसे अभी 1.33219 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण बाकी है। करीब 22 किसानों से जमीन का बैनामा कराकर उन्हें भुगतान किए जाने की प्रक्रिया शेष रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एडीएम ने लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य का जायजा लिया

एडीएम ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस-वे गोरखपुर के जैतपुर बाईपास से शुरू होगा जो आजमगढ़ के सलारपुर के पास तक जाएगा। गोरखपुर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर और आजमगढ़ जिला इसमें शामिल हैं। 91.35 किलोमीटर दूरी तक गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा जो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में जाकर जुड़ जाएगा।

जिन किसानों से भूमि का अधिग्रहण नहीं हो पाया है, उसके लिए एसडीएम धनघटा और तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द प्रक्रिया पूरी कराएं। इसके बन जाने से गोरखपुर से अंबेडकरनगर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी आदि जनपदों में सफर करना निश्चित ही आसान हो जाएगा।

एडीएम संजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस-वे के चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। एडीएम ने बताया कि करीब चार किलोमीटर की दूरी तक मिट्टी पटाई का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। 40 मीटर की दूरी तक मिट्टी पटाई का काम शेष है। मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार को हिदायत दी गई कि गुणवत्ता पूर्ण तरीके से काम कराएं। तहसीलदार को निर्देश दिया गया कि समय-समय पर इसका निरीक्षण करके रिपोर्ट प्रेषित करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed