{"_id":"5f378a27936b8c04911cdd8d","slug":"gorakhpur-army-police-ramsevak-gaur-died-on-duty-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के जवान की ड्यूटी के दौरान रुड़की में हुई मौत, सूचना मिलते ही गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के जवान की ड्यूटी के दौरान रुड़की में हुई मौत, सूचना मिलते ही गांव में मचा कोहराम
Sat, 15 Aug 2020 01:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, चिल्लूपार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, चिल्लूपार (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
रामसेवक गौड़ की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ददरी गांव निवासी रामसेवक गौड़ (40) की ड्यूटी के दौरान रुड़की के मिलिट्री हॉस्पिटल में शुक्रवार को मौत हो गई। शनिवार सुबह सुचना मिलते ही परिवार सहित गांव में भी मातम छा गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जवान बरेली हेडक्वार्टर से संबद्ध रुड़की में कार्यरत था। शुक्रवार की रात उसकी तबीयत खराब हुई तो अधिकारियों ने रुड़की स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां जवान ने भोर चार बजे दम तोड़ दिया। वह वर्ष 2001 में बेंगलुरु से सेना पुलिस (सीएमपी ) में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
19 वर्ष की सेवा में रामसेवक इन दिनों सीएमपी में नायक पद पर देश की सेवा कर रहा थे। बड़हलगंज पुलिस व सेना के अधिकारियों के द्वारा परिजनों को बताया गया है कि शनिवार भोर चार बजे रामसेवक की मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जवान का पार्थिव शरीर रुड़की स्थित हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखी गई है। 15अगस्त के कारण पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नायक रामसेवक गौड़ पुत्र स्व. भभूती गौड़ के तीन बेटी व पुत्रों में सबसे छोटे थे। रामसेवक की पत्नी सुनीता गौड़ सहित तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी प्रिया (16), बेटा अर्जुन (14) वर्ष, सबसे छोटा बेटा गोलू (6) है।
रामसेवक के सभी बच्चे रूद्रपुर स्थित खजुहा चौराहे पर अपने निजी मकान में रहकर पढ़ाई करते हैं। रामसेवक के मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुनीता सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पत्नी सुनीता बार- बार बेहोश हो जा रही है।