{"_id":"5f2c51378ebc3e3ce151de0c","slug":"gorakhpur-amar-ujala-gorakhpur-city-news-gkp360879722","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के साथ ऑनलाइन करिए देशभक्ति का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के साथ ऑनलाइन करिए देशभक्ति का इजहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के साथ ऑनलाइन करिए देशभक्ति का इजहार
गोरखपुर। देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभियान लेकर आया है। आप इस मुहिम की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन तो करेंगे ही देशभक्ति का इजहार भी कर पाएंगे। साथ ही आजादी के जश्न को अलग तरीके से मना पाएंगे। प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण व प्रविष्टि की अंतिम तिथि 11 अगस्त है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए वेबसाइट mtp.amarujala.com पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। 15 अगस्त को समाचार पत्र व वेेबसाइट पर नतीजों की घोषणा होगी। 15 अगस्त को ही विजेताओं को अमर उजाला दफ्तर में आमंत्रित करके सर्टिफिकेट व गिफ्ट दिया जाएगा।
मां तुझे प्रणाम के कार्यक्रम
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
नाम व थीम -वीरों को नन्हों का सलाम
2 से 8 वर्ष तक के बच्चों के लिए
(माताएं अपने बच्चों को पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह से ड्रेस पहनाकर उनकी तस्वीर mtp.amarujala.com पर अपलोड कर सकती हैं। इस श्रेणी में 10 बेहतरीन फोटोग्राफ पुरस्कृत किए जाएंगे।
ड्राइंग प्रतियोगिता प्रत्येक कक्षा से 3 विजेताओं को चुना जाएगा। काव्य कैफ़े (कवि सम्मलेन) कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
विज्ञापन
पेंटिंग प्रतियोगिता
नाम व थीम -तस्वीर आजादी की
कक्षा 3 से 10 के बच्चों के लिए
(सभी बच्चे प्रतियोगिता की थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर विशेष वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर बच्चे का नाम, मोबाइल नंबर, क्लास, शहर, व ई-मेल आईडी लिखा होना चाहिए)
इसमें प्रत्येक कक्षा से 3 विजेताओं को चुना जाएगा।
लेखन प्रतियोगिता
नाम व थीम - देश के नाम पैग़ाम
(अ) उम्र 17 से 22 वर्ष
(ब ) उम्र 23 वर्ष और उससे ऊपर
प्रतिभागी थीम के अनुरूप स्लोगन या फिर कविता लिखकर अपलोड कर सकते हैं। स्लोगन अधिकतम 24 शब्दों का होना चाहिए। दोनों वर्गों से 5 सबसे अच्छी रचनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
काव्य कैफे (कवि सम्मेलन)
नाम- जरा याद करो कुर्बानी
14 अगस्त शाम 7 बजे से अमर उजाला द्वारा डिजिटल काव्य कैफ़े का आयोजन कराया जाएगा, जिसमें देश के जाने-माने कवियों के साथ कुछ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
कार्यक्रम राष्ट्र के नाम
अमर उजाला के सुधि पाठकों से अपील है कि वह 15 अगस्त को सुबह 10 बजे अपने घरों में सपरिवार 52 सेकंड के लिए खड़े होकर राष्ट्रगान गाएं। इस कार्यक्रम के समर्थन में लोग mtp.amarujala.com पर जाकर शपथ भी ले सकते हैं। यह अपने तरह का अनूठा प्रयास है। हम सभी जानते हैं कि कोरोना महामारी के कारण घरों से बाहर निकल कर आजादी का जश्न मनाना मुश्किल है। ऐसे में राष्ट्र के नाम की अमर उजाला की मुहिम में शामिल होकर घरों में रहकर आजादी का जश्न मानाया जा सकता है। इस तरह ठीक एक ही समय पर लाखों परिवार राष्ट्रगान करके आजादी के दीवानों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।