{"_id":"605eb1678ebc3e8d1654fd51","slug":"gorakhpur-airport-summer-schedule-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर एयरपोर्ट खबर: ग्रीष्म कालीन शेड्यूल जारी, सभी फ्लाइटों के समय में हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर एयरपोर्ट खबर: ग्रीष्म कालीन शेड्यूल जारी, सभी फ्लाइटों के समय में हुआ बदलाव
Sat, 27 Mar 2021 09:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Mar 2021 09:45 AM IST
सार
- दिल्ली की इवनिंग और मुंबई की मार्निंग फ्लाइट भी कल से
- 12 अप्रैल से गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के मौके पर गोरखपुर एवं उसके आस-पास के लोगों को एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से कई सौगात मिलेंगी। 28 मार्च को लखनऊ के लिए सीधी उड़ान के अलावा विमान कंपनी स्पाइस जेट दिल्ली के लिए इवनिंग और मुंबई के लिए अपनी मार्निंग उड़ान भी शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही अब यात्रियों को दिल्ली और मुंबई के लिए दिन में चार-चार उड़ानों का विकल्प मिलने लगेगा।
विज्ञापन
वहीं, लंबे इंतजार के बाद 12 अप्रैल से गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए भी सीधी उड़ान शुरू होगी। यह सफर ढाई घंटे में पूरा होगा। अहमदाबाद के लिए किराया करीब 5600 रुपये है। 28 मार्च से ग्रीष्म कालीन कार्यक्रम जारी होने के साथ ही दिल्ली के लिए विमान कंपनी स्पाइस जेट अपनी इवनिंग और मुंबई के लिए मार्निंग फ्लाइट शुरू कर रही है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ के साथ अहमदाबाद के लिए भी इन चारों फ्लाइटों के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट से अब 14 उड़ानें
12 अप्रैल से गोरखपुर एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट उड़ान भरने लगेंगी। इनमें गोरखपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो की एक, स्पाइस जेट की दो और एयर इंडिया के अलाइंस एयर की एक समेत चार फ्लाइट शामिल हैं। इसी तरह मुंबई के लिए भी इंडिगो और स्पाइस जेट की दो-दो फ्लाइट के अलावा अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, बंगलूरू, प्रयागराज और लखनऊ के लिए एक-एक फ्लाइट शामिल हैं। दिल्ली और मुंबई के लिए अब सुबह से लेकर शाम तक उड़ान का विकल्प मौजूद रहेगा।
विज्ञापन