{"_id":"5e2472e08ebc3eec375aca35","slug":"gorakhpur-aiims-website-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर एम्स की वेबसाइट हुई लांच, मिलेंगी एम्स से जुड़ी सभी जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर एम्स की वेबसाइट हुई लांच, मिलेंगी एम्स से जुड़ी सभी जानकारियां
Sun, 19 Jan 2020 08:46 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 19 Jan 2020 08:46 PM IST
सार
- अभी तक एम्स जोधपुर की वेबसाइट पर संचालित होता था गोरखपुर एम्स
- ओपीडी पंजीकरण के साथ ही एम्स से जुड़ी सभी जानकारियां और महत्वपूर्ण लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध
विज्ञापन
AIIMS Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर की वेबसाइट रविवार को लांच हो गई। अभी तक इस संस्थान की डेटा ऑपरेटिंग एम्स जोधपुर से की जा रही थी। वेबसाइट पर अब एम्स में पंजीकरण से लेकर प्रशासनिक, अकादमिक, सेवाएं, भर्ती, आदि जानकारियां उपलब्ध होंगी।
एम्स गोरखपुर में ओपीडी की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी। अगस्त में एम्स गोरखपुर का वेब पेज भी बनाया गया, इस वेब पेज पर ओपीडी मरीजों के पंजीकरण की ही सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। यह पेज भी एम्स जोधपुर से ही संचालित किया जाता। एम्स गोरखपुर की अन्य सेवाएं भी एम्स जोधपुर की ही वेबसाइट पर उपलब्ध थीं। गोरखपुर एम्स की अपनी वेबसाइट का इंतजार किया जा रहा था। रविवार को इसकी शुरूआत हो गई।
www.aiimsgorakhpur.edu.in वेबसाइट पर जाने पर अब इस स्वायत्त संस्था के संबंध में सारी जानकारियां और महत्वपूर्ण लिंक मिलेंगे। एडमिनिस्ट्रेशन टैब में प्रेसिडेंट और डायरेक्टर की जानकारी दी गई है। एम्स एक्ट्स एंड रूल्स टैब में आरटीआई कानून और गजट नोटिफिकेशन की जानकारी दी गई है। इंस्टीट्यूशन में कमेटियों और विभागों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
एकेडमिक्स टैब में स्टूडेंट सेक्शन रखा गया है। सर्विसेज मे ओपीडी सेवाओं को रखा गया। प्रोक्योरमेंट सेक्शन में टेंडर्स और कोटेशन की जानकारी मिलेगी। एम्स गोरखपुर में किन सेवाओं के लिए जगहें निकली हैं इसकी जानकारी रिक्रूटमेंट टैब में मिलेगी। इसके अलावा नोटिस, परिणाम आदि की जानकारी भी इसी टैब में उपलब्ध होगी।